Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*नॉर्थ हल्के में भाजपा का बढ़ता जनादर लोकसभा चुनावों में विरोधियों की हार को कर रहा पक्का--केडी भंडारी*

*नॉर्थ हल्के में कांग्रेस आप छोड़ कर दर्जनों कार्यकर्ताओं ने ज्वाइन की भाजपा*

सुशील रिंकू के नेतृत्व में जालंधर लोकसभा में भाजपा की अप्रत्याशित जीत तय--केडी भंडारी*

जालंधर 07 अप्रैल (विक्रांत मदान))भारतीय जनता पार्टी प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीपीएस के डी भंडारी की अध्यक्षता में आज नॉर्थ हल्के के शिव नगर नागरा में भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर कांग्रेस और आप पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने भाजपा ज्वाइन की है।इस अवसर पर के डी भंडारी ने भाजपा जॉइन करने पर उनका स्वागत किया वही कहा कि इनके आने से भाजपा के नॉर्थ हल्के में और जनादर बढ़ेगा।उन्होंने कहा कि नॉर्थ हल्के में भाजपा का बढ़ता हुआ जनादर आने वाले आने वाले लोकसभा चुनावों में विरोधियों की हार को पक्का कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले 10 सालों से केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ देश के गरीब से गरीब परिवारों को मिल रहा है और आजाद भारत के इतिहास में पहली बार मोदी सरकार द्वारा ही लोगों को हर क्षेत्र में गारंटी देने का काम किया गया है। केडी भंडारी ने कहा कि इस बार नॉर्थ हल्का लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत में सबसे ज्यादा लीड देगा और सुशील रिंकू के नेतृत्व में जालंधर लोकसभा में भाजपा की अप्रत्याशित जीत तय है।उन्होंने जालंधरवासियों से इस बार भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील है।इस अवसर पर राजेश मल्होत्रा,दिनेश महेंद्रु,अनिल शर्मा,सूबेदार यादव,रवि शंकर,राजा राम, सुधीर,जितेंद्र कुमार मिश्र,बृजेश,रमेश वर्मा, गोपाल भार्गव,मंजू देवी,उषा रानी,अनीता,मीरा,संध्या तिवाड़ी,पिंकी आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266515

Share this Post