Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पार्टी छोड़ने वाले नेताओं पर मान ने कहा - हमें उनपर ध्यान देने की जरूरत नहीं, पार्टी के साथ गद्दारी करने वाले को जनता खुद जवाब देगी*

*मुख्यमंत्री भगवंत मान का मिशन जालंधर*

*मुख्यमंत्री भगवंत मान ने जालंधर में पार्टी विधायकों, चेयरमैनों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग कर चुनावी रणनीतियों पर की चर्चा*

*जालंधर सीट पर मेरा विशेष ध्यान, इसे हर हाल में जीतेंगे - भगवंत मान*

*सीएम मान ने पार्टी के समूह नेताओं से सरकार के दो सालों के लोग हितैषी कार्यों को लोगों को बताने को कहा*

*

जालंधर 07 अप्रैल* (विक्रांत मदान)

जालंधर लोकसभा को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान बेहद गंभीर है। पार्टी अपनी जीती हुई सीट को हर हाल में दोबारा जीतना चाहती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने रविवार को जालंधर में पार्टी विधायकों और पदाधिकारियों के साथ मीटिंग की और उनके साथ चुनावी रणनीतियों पर चर्चा की।

मीटिंग के दौरान भगवंत मान ने पार्टी विधायकों नेताओं और पदाधिकारियों से आप सरकार के दो सालों के लोग हितैषी कार्यों और फैसलों को लोगों के बताने और उसे जोर शोर से प्रचारित करने को कहा। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने सिर्फ दो सालों में इतना काम किया है जितना काम पिछली सरकारों ने पिछले सत्तर सालों में नहीं किया। इसलिए हमें अपने काम का प्रसार करने की जरूरत है।

मान ने कहा कि पहले संगरूर लोकसभा क्षेत्र आम आदमी पार्टी का गढ़ हुआ करता था। अब संगरूर के साथ जालंधर भी जुड़ गया है। अब दोनों सीट हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है। दोनों पर हमारा विशेष ध्यान है और हमें इसे हर हाल में जीतना है। हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिए कि जालंधर सीट को हर हाल में जीता जाए। इसके लिए सामूहिक प्रयास बहुत जरूरी है।

आप के सांसद सुशील रिंकू के पार्टी छोड़ने पर मान ने कहा कि हमें उनपर ध्यान देने की कोई जरूरत नहीं है। उन्होंने पार्टी के साथ गद्दारी की है और गद्दारी करने वाले को जनता चुनाव में जवाब देगी। सुशील रिंकू को आम आदमी पार्टी ने सांसद बनाया और पहचान दिलाई, लेकिन उन्होंने हमारे साथ धोखा किया। उनका कोई व्यक्तिगत जनाधार नहीं है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221342

Share this Post