Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

सिद्धू मूसेवाला को चाहने वालों के लिए खुशखबरी! जल्द रिलीज होगा नया गाना

 

Jalandhar(Vikrant Madaan): सिद्धू मूसेवाला को चाहने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। जल्द ही दिवंगत गायक का नया गाना रिलीज होने जा रहा है। इस संबंध में सिद्धू के पुराने साथी सनी माल्टन ने जानकारी साझा की है। बता दें कि सनी माल्टन और बिग बर्ड सिद्धू मूसेवाला के साथ कई गानों में काम कर चुके हैं।   

दरअसल सनी माल्टन का एक इंस्टाग्राम पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उसने इस पोस्ट में एक रील साझा की है जिसमें ब्रैम्पटन और मानसा में तूफान आने का इशारा करते हुए दोनों जगहों का तापमान दर्शाया है। इस पर लिखा है.इसके साथ ही सनी माल्टन ने लिखा है कि 'अगर आप मेरे भाई सिद्धू मूसेवाला के साथ नए गाने के लिए तैयार हो तो इस पोस्ट पर 1 लाख कमेंट करो, पोस्ट पर 1 लाख कमेंट पूरे होते ही इसका पोस्टर रिलीज कर दिया जाएगा। 

यहां बता दें कि सिद्धू मूसेवाला और सनी माल्टन कई गानों में एक साथ काम कर चुके हैं। इसमें 'लेवल्स', 'नेवर फोल्ड', 'जस्ट लिसन' जैसे कई हिट गाने शामिल हैं। इस गानों को लोगों द्वारा काफी प्यार दिया गया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268025

Share this Post