Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित--मंनोरंजन कालिया*

 *भाजपा कार्यकर्ता राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित--मंनोरंजन कालिया*

जलांधर 06 अप्रैल (विक्रांत मदान )भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में पार्टी का 44वा स्थापना दिवस भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर में मनाया गया।इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य व पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,सांसद और जालंधर लोकसभा से पार्टी उम्मीदीवार सुशील रिंकू, वेस्ट हल्के के विधायक शीतल अंगूराल,पूर्व एमएलए सरबजीत मक्कड़,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की और राजेश कपूर, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुभाष सूद,रवि महेन्द्रू
विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे जोश के साथ भारत माता की जय,वंदे मातरम् के नारे लगाए।।इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्ष, मोर्चों और सैकड़ो की गिनती में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने सभी को पार्टी के स्थापना दिवस की वधाई देते हुए कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को मुबारकबाद।उन्होंने कहा कि भाजपा ने राजनीति में स्वच्छता और राष्ट्र सेवा के भाव को धरातल पर लागू किया है।उन्होंने कहा कि पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने अपना सारा जीवन राष्ट्रसेवा में समर्पित किया था।उनके विचार हमेशा सभी  देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।इस अवसर पर मंनोरंजन कालिया ने 44वे स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि भाजपा के संस्थापक सदस्यों द्वारा रोपा गया पौधा आज कार्यकर्ताओं की मेहनत से बट बृक्ष बन गया है।उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र के प्रति निस्वार्थ भाव से समर्पित है।इस अवसर पर सुशील रिंकू ने सभी को पार्टी के स्थापना दिवस पर मुबारकबाद दी।उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश की एकता ,अखंडता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने में अहम योगदान दिया है।उन्होंने कहा कि भाजपा राष्ट्र निर्माण में सभी वर्गों को विश्वास में लेकर काम कर रही है।उन्होंने कहा कि हमे प्रधानमंत्री मोदी पर गर्व है जिन्होंने भारत की पूरे विश्व में बहुत अनूठी पहचान बनाई है।इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने कहा कि जनसंघ से निकली बीजेपी आज दुनिया की सबसे बड़ी और लोकप्रिय पार्टियों में है।उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए निस्वार्थ भाव से आम जनमानस की सेवा में समर्पित है।उन्होंने कहा कि दुनिया के सबसे लोकप्रिय नेता हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत की एक मजबूत एवं स्वाभिमानी राष्ट्र के रूप में पहचान हो चुकी है।इस अवसर पर मॉडल टॉउन मार्केट मेंबर रमेश लखनपाल ने राजीव दुग्गल के सहयोग से भाजपा जॉइन की।इस अवसर पर भगवंत प्रभाकर,जिला उपाध्यक्ष भूपिन्द्र कुमार,दर्शनलाल भगत,अश्वनी भंडारी, दविंदर कालिया,जिला सचिव गौरव महे,अनु शर्मा,मीनू शर्मा,शाम शर्मा,रवींद्र धीर,गोल्डी मरवाहा,विकास कैन्थ,हिमांशु शर्मा,प्रमोद कश्यप,पूर्व पार्षद विपन कुमार,तरविंद्र सोई,अनूप सरीन,योगेश मल्होत्रा,संजीव कंबोज,गोल्डी भाटिया,अशोक चड्ढा,पंकज जुल्का,राधिका पाठक,हरजिंद्र लाडा,मनजीत सिंह टीटू,अमित सिंह संघा,सौरव सेठ राजेश अग्निहोत्री,शमा चौहान,शालू कुमारी,डॉ महेश गुप्ता,अजमेर सिंह बादल,कुमद शर्मा,डिम्पी लुभाना, महिंद्र भगत,सतपाल बठला,नरेंद्र ढिल्लों,राजेश मल्होत्रा,कुलवंत शर्मा,राजीव दुग्गल,मनीष बल,राकेश राना,मोनू पूरी,भरत काकड़िया,जस्सा सिंह,सन्नी शर्मा,डिंपी सचदेवा,दिनेश खन्ना,मनीष सहगल,रोशन लाल,पंकज खन्ना,साहिल गुप्ता,भगत मनोहर लाल,ओम प्रकाश सप्पल,जस्सा सिंह, क्षितिज ढल,संदीप कुमार,हितेश स्याल,पोला ख़ुशवाहा,वरुण दुबे,रिंकू पुरी,शाम शर्मा,दिनेश महेंद्रू,गोपाल संगम,विस्तारक प्रवेश महाजन,हैप्पी दीवान,राजीव वालिया,रिंकु पूरी,बाबा राजकिशोर,सूबेदार यादव,अमरजीत कोहली,पवन शर्मा,मोहम्मद सरताज अली,गोपाल कंबोज,पंकज लूथरा,बलजिंद्र सिंह,विपन शर्मा, इत्यादि उपस्थित थे।

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220625

Share this Post