Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

अमृतसर ट्रिपल मर्डर केस में नया मोड़, अंतिम संस्कार से पहले हुआ हंगामा

Jalandhar Report (Vikrant Madaan) :अमृतसर  मैं बीते दिनों तहसील अजनाला के अंतर्गत आते गांव कंदोवाली में कलयुगी बेटे ने अपनी मां, भाभी और ढाई साल के भतीजे की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी थी। आज तीनों मृतकों का अंतिम संस्कार किया जाना था, जिससे पहले मृतकों के परिवार द्वारा जमकर हंगामा किया गया है। 

इस दौरान अमृतपाल के पिता ने कहा कि इस मामले में अमृतपाल की पत्नी से भी पूछताछ की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस वारदात में पति-पत्नी दोनों की मिलीभगत है। उन्होंने मांग की है कि हत्यारे और उसकी पत्नी की कॉल डिटेल निकलवाई जाए ताकि पता चल पाए कि उसने वारदात से पहले और बाद में किससे बात की थी।  

मृतकों के परिवारिक सदस्यों का कहना है कि सोचने वाली बात यह है कि अमृतपाल इतने अधिक नशे में था कि उसे पता नहीं चला कि वह क्या करने जा रहा है। उन्होंने कहा कि उसे तो छोटे बच्चे पर जरा भी दया नहीं आई। परिजनों ने सवाल उठाते हुए कहा कि पुलिस ने 13,14 घंटों के बाद क्या जांच की है और अब तक कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268010

Share this Post