Wed, 04 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*भाजपा लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकू और एम एल ए शीतल अंगुराल का पार्टी कार्यालय पहुंचने पर किया स्वागत*

*भाजपा लोकसभा उम्मीदीवार सुशील रिंकू और एम एल ए शीतल अंगुराल का पार्टी कार्यालय पहुंचने पर किया स्वागत*

*जालंधर में भाजपा के बढ़ते जनादार से विपक्षी दल पूरी तरह बैचैन--सुशील शर्मा*

*जालंधर की जनता की सेवा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध --सुशील रिंकू*

*सुशील रिंकू को बड़ी लीड से विजयी बना कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ करेंगे मजबूत--शीतल अंगुराल* 

जालंधर आज तिथि 04 अप्रैल ( विक्रांत मदान )भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर लोकसभा से पार्टी उम्मीदीवार सुशील रिंकू और वेस्ट हल्के के एम एलए शीतल अंगुराल का भाजपा कार्यालय शीतला माता मंदिर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकू, वेस्ट हल्के के एम एलए शीतल अंगुराल,जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की और राजेश कपूर विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस अवसर पर भाजपा ज्वॉइन करने वाले सभी पार्षद,जिला पदाधिकारी,वेस्ट हल्के के मंडल अध्यक्ष और प्रभारी उपस्थित थे।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि शहर में भाजपा के बढ़ते हुए जनाधार को देख कर पार्टी कार्यकर्ताओं के हौसले बुलंद हो गए हैं,वहीं विपक्षी दल पूरी तरह बैचैन हो चुके है।उन्होंने कहा कि जालंधर के मतदाता भाजपा को जिताने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और वो भाजपा प्रत्याशी सुशील रिंकू को एक बड़ी लीड के साथ विजयी बनाएंगे तथा भाजपा सांसद जालंधर निर्वाचन क्षेत्र का चौमुखी विकास करेगा।इस अवसर पर सुशील रिंकू ने कहा कि वह सदैव जालंधर की जनता की सेवा के लिए प्रतिबद्ध हैं।उन्होंने कहा कि यह चुनाव जालंधर के लोगों का भविष्य निर्धारित करेगा और इस बार लोगों ने भाजपा को जीतने का मन बना लिया है।उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले दस सालों में देश में विकास की धारा को तेज करने की प्राथमिकता दी है।इस अवसर पर शीतल अंगुराल ने कहा कि इस बार जालंधर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सुशील रिंकू को बड़ी लीड से विजयी बना कर लोकसभा में भेज कर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मजबूत करेंगे।उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार बिना किसी भेदभाव के देश का विकास किया है और केंद्र की लाभकारी योजनाओं को धरातल पर लागू किया है।इस अवसर पर अमरजीत सिंह अमरी,दर्शनलाल भगत,अश्वनी अटवाल,कुनाल शर्मा,मनीष बल,राकेश राना,विस्तारक प्रवेश महाजन,योगेश मल्होत्रा,अशोक चड्ढा,डिंपी लुबाना,गोल्डी भाटिया,सन्नी शर्मा, सन्नी बांसल, अमित भाटिया,भूपिन्दर कुमार,प्रमोद कश्यप,कमलजीत सिंह भाटिया,डा. सुनीता,राधिका पाठक,हरजिंदर सिंह लाडा,अमित सिंह संधा,बबीता रानी,संदीप वर्मा,सौरव सेठ, बलबीर सिंह बीरा,जस्सा सिंह फिरोजपुरिया,नवीन सोनी, मनजीत सिंह टीटू, जसवन्त सिंह जस्सा, सुनील मोंटू,राजेश अग्निहोत्री भोला,जीवन ज्योति टंडन,अशोक चड्डा आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 266515

Share this Post