Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*शमा चौहान भाजपा जिला महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त*

*शमा चौहान भाजपा जिला महिला मोर्चा की कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त*

आज तिथि 02 अप्रैल: जलांधर(विक्रांत मदान) भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा ने सीनियर लीडरशिप और जिला प्रभारी संजीव खन्ना और जिला महिला मोर्चा प्रभारी और जिला महामंत्री राजेश कपूर से विचार विमर्श करके शमा चौहान को जिला महिला मोर्चा का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।जिला भाजपा द्वारा पूर्व मोर्चा अध्यक्ष आरती राजपूत का इस्तीफा मंजूर कर लिया है।सुशील शर्मा ने इस नियुक्ति पर हार्दिक मुबारकबाद दी है और कहा कि हमें केंद्र सरकार की नीतियों को घर-घर लेकर जाना है और इसके लिए आज से ही अपने-अपने वार्डों में महिला मोर्चे को एकजुट होकर पार्टी के लिए वचनबद्धता से कार्य करना है और आगामी लोकसभा चुनावों में महिला मोर्चे को पार्टी की विजय पताका लहराने में पूरा जोर लगाना है।इस अवसर पर शमा चौहान ने भाजपा हाईकमान का धन्यवाद करते हुए जिला प्रधान सुशील शर्मा को विश्वास दिलाया कि उन पर विश्वास करके जो पार्टी ने उनको जिम्मेवारी दी है वो पूरी ईमानदारी से इस जिम्मेवारी को निभायेंगे।उन्होंने कहा कि पार्टी को पूरे शहर में मजबूत करने के लिये कार्य करेगी और महिला मोर्चा लोकसभा चुनावों में पार्टी की जीत में अहम भूमिका निभायेगा।इस अवसर पर जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की,राजेश कपूर,जिला भाजपा विस्तारक राजन, महिला मोर्चा जिला महामंत्री शालू आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221342

Share this Post