Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पूर्ब मंत्री ने किया भाजपा के जालंधर सांसदीय क्षेत्र से उम्मीदबार सुशील रिंकु का स्वागत ।

जालंधर शहर 3 अप्रैल (विक्रान्त मदान )श्री  मनोरंजन कालिया की और से श्री आशीष चोपड़ा द्वारा जारी प्रैस नोट कहा की  दीवार पर  साफ़ लिखा है कि भारत के लोगों ने ठान लिया है श्री नरेंद्र मोदी  को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है । यह पूरी तरह से एनडीए सरकार द्वारा अपनाई गई विकास की नीतियों के कारण है। भाजपा शासन के 10 वर्षों के दौरान देश के बुनियादी ढांचे को काफी बढ़ावा मिला है।  यह बात जालंधर लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी श्री सुशील कुमार रिंकू ने भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंत्री पंजाब श्री मनोरंजन कालिया के आवास पर सेंट्रल हलके के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए एक संक्षिप्त मुलाकात में कही ।

भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य एवं पूर्व मंत्री पंजाब श्री मनोरंजन कालिया ने आगामी लोकसभा चुनाव में सफलता हासिल करने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसने के लिए प्रेरित किया। लोकसभा चुनाव में भाजपा की सफलता पंजाब के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करेगी और 2027 के विधानसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचेगी। इस मौके पर अन्य उपस्थित सदस्य श्री सुशील शर्मा जिला अध्यक्ष भाजपा जालंधर, श्री. संजीव खन्ना, प्रभारी जिला जालंधर, श्री पुनित शुक्ला प्रभारी, श्री. भगवंत प्रभाकर, श्री. हितेश सियाल, स.हरिंदर सिंह काहलों, श्री राकेश शर्मा, श्री. संदीप, श्री. रमेश सचदेवा, श्री. शितिज ढल, श्री. राजेश जैन, श्री. रजनीश मल्होत्रा, श्री. राजेश कपूर, श्री. अजय चोपड़ा श्री. अनिल सच्चर, श्री. दीवान अमित अरोड़ा और श्री. रजत मोहिन्द्रू, श्री. दविंदर कालिया, श्री. और श्री दविंदर भारद्वाज I

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221351

Share this Post