Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर लोकसभा सीट जीतकर इस बार भाजपा इतिहास रचेगी-सुशील शर्मा*

*लोकसभा चुनावों को लेकर भाजपा जालंधर नॉर्थ कोर कमेटी की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न*

*जालंधर लोकसभा सीट जीतकर इस बार भाजपा इतिहास रचेगी-सुशील शर्मा*

*जालंधर लोकसभा पर भाजपा की जीत शहर के व्यापारियों युवाओं के भविष्य को तय करेगी--सुशील रिंकू*

*जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी-- केडी भंडारी*


जालंधर : आज तिथि 02 अप्रैल (  विक्रांत मदान) भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में जालंधर नॉर्थ हल्का कोर कमेटी की बैठक भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष और पूर्व सीपीएस के डी भंडारी के निवास स्थान सेठ हुकम चंद कॉलोनी में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।जिसमें जालंधर लोकसभा से भाजपा उम्मीदीवार सुशील रिंकू,जिला प्रभारी संजीव खन्ना,प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश बाघा,जिला महामंत्री राजेश कपूर,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष रमन पब्बी,विनोद शर्मा विशेष रूप से पहुंचे।इस अवसर पर जालंधर नॉर्थ विधानसभा के जिला पदाधिकारियों,सभी मंडलों के अध्यक्षों ने भाग लिया।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनावों के लिए पूरी तरह तैयार है और जालंधर लोकसभा सीट पर सुशील रिंकू जी को  जीताकर इस बार भाजपा इतिहास रचेगी।उन्होंने कहा कि भाजपा का एकमात्र लक्ष्य सत्ता सेवा के साथ साथ व्यवस्था परिवर्तित करने के लिए हमेशा रहा है।उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह जालंधरवासियों के विकास के लिये वचनवद्ध है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जो स्मार्ट सिटी के दिन शहरों के सौंदर्य करण के लिए फंड भेजे गए थे वह पिछली सरकारों ने भ्रष्टाचार में उड़ा दिए।उन्होंने कहा कि जलांधर में हम असलियत में स्मार्ट सिटी बना कर दिखायेंगे बस इस बार जालंधर सीट पर भाजपा का कमल खिला दे।
इस अवसर पर सुशील रिंकु ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव जालंधर के व्यापारियों और युवाओं के भविष्य तय करेगा।उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने पंजाब की वर्तमान सरकार के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी को पंजाब से चलता करने का मन बना लिया है जिसकी शुरुआत पंजाब में सभी लोकसभा सीटें जीत कर होगी। केडी भंडारी ने कहा कि नॉर्थ हल्के के सभी कार्यकर्ता आने वाले चुनावों में पार्टी को बड़ी जीत दिलाने अहम भूमिका निभायेगें।उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की मेहनत से जालंधर में पहली बार भाजपा का सांसद बनेगा और इतिहास रचेगा।उन्होंने कहा कि जालंधर की भलाई के लिये भाजपा का सत्ता में होना जरूरी है तथा वर्तमान में प्रदेश सरकार पूरी तरह हर तरफ से फ़ेल साबित हुई है।इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अश्वनी भंडारी,दविंदर कालिया,भूपिंदर कुमार,गुरविंदर सिंह लांबा,जिला प्रवक्ता ब्रजेश शर्मा और सन्नी शर्मा,जिला सचिव अनु शर्मा,अश्वनी अटवाल,शाम शर्मा, हितेश स्याल,भगवंत प्रभाकर,मंडल अध्यक्षों में कुलवंत शर्मा,आर के मल्होत्रा, गुरप्रीत विक्की,आशीष सहगल,एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष अजमेर सिंह बादल,मीनू शर्मा,अनुपम शर्मा आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221351

Share this Post