Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

चुनाव से पहले घटे एलपीजी सिलेंडर के दाम, देखिए पंजाब में कितना फर्क पड़ा...

 

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतें घटा दी हैं। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर पर अलग-अलग शहरों में अलग-अलग राहत मिली है। लुधियाना में 31.50 रुपए रेट कम हुए हैं। जालंधर में 26 रुपए और अमृतसर में 32 रुपए रेट कम हुए हैं। राजधानी दिल्ली में 30.50 रुपए, मुंबई में 31.50 रुपए और कोलकाता में 32 रुपए की कटौती की गई है।नई कीमत एक अप्रैल 2024 से लागू हो गई है।

 

दिल्ली में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1764.50 रुपए हो गई है। दिल्ली में 30.50 रुपए की कटौती की गई है। इससे पहले दिल्ली में सिलेंडर की कीमत 1795 रुपए थी। मुंबई में एक सिलेंडर की कीमत 31.50 रुपए की कमी हुई है। अब मुंबई में 1717.50 रुपए का एक सिलेंडर मिलेगा। इससे पहले आर्थिक राजधानी में सिलेंडर की कीमत 1749 रुपए थी।

 

 

कोलकाता में 32 रुपए की कटौती की गई है। अब यहां कीमत 1879 रुपए है। चेन्नई में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1930 रुपए हो गई है। चेन्नई में 30.50 रुपए की कटौती की गई है। रेट सिर्फ कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के घटे हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में महिला दिवस पर सौ रुपए कम की गई थीं।

Comments

Vikrant Madaan01 Apr 2024 12:32pm

right topic

Abuse  Reply


Latest News

Number of Visitors - 221351

Share this Post