Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*मोदी जी के रूप में देश को मजबूत और निर्णायक नेतृत्व मिला-- के.डी.भंडारी*

*भाजपा मंडल 1 द्वारा आवास योजना के लाभार्थियों के साथ किया जनसंपर्क अभियान*

*मोदी जी के दृढ़ संकल्प ने देशवासियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास के साथ विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए-- सुशील शर्मा*

*मोदी जी के रूप में देश को मजबूत और निर्णायक नेतृत्व मिला-- के.डी.भंडारी*


जालंधर(  )भारतीय जनता पार्टी मंडल 1 द्वारा सलेमपुर मुसलमाना में भाजपा जिला अध्यक्ष सुशील शर्मा की अगुवाई में केंद्र सरकार की आवास योजना के लाभार्थियों के साथ जनसंपर्क अभियान किया गया।इस अवसर पर विशेष रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व सीपीएस केडी भंडारी,जिला उपाध्यक्ष भूपेंद्र कुमार उपस्थित हुए। इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि केंद्र में भाजपा सरकार आने के बाद आज हर गरीब के पास पक्का आवास,शौचालय, हर घर नल जल योजना के तहत स्वच्छ पानी, स्वास्थ्य बीमा, उज्ज्वला योजना के द्वारा निशुल्क गैस कनेक्शन मिले हैं।उन्होंने कहा कि मोदी जी ने गरीब कल्याण की विकास योजनाओं और देश के हर एक क्षेत्र के विकास मॉडल को धरातल पर लागू किया है। के डी भंडारी ने कहा कि मोदी जी के रूप में देश को मजबूत और निर्णायक नेतृत्व मिला है जिसने दशकों से अपने जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए जूझ रहे गरीब लोगों को विकास की धारा से जोड़कर समाज में अच्छा जीवन गुजारने का नया अवसर प्रदान दिया है।उन्होंने कहा कि मोदी जी के दृढ़ संकल्प ने देशवासियों में नई ऊर्जा और आत्मविश्वास को पहले से और ज्यादा  मजबूत किया है और आज उनकी सोच से ही पूरे राष्ट्र में विकास के नए कीर्तिमान स्थापित हुए है।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राजेश मल्होत्रा, दिनेश,महेंद्र,कमल सिंह,शंकर प्रधान,संतोष बलानी,सीता राणा,सतनाम कौर,जसपाल, कुलवंत,प्रेम, काला पेंटर आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267982

Share this Post