Thu, 19 Mar 2026
G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it G2M is a social Media platform which is designed for journalists, bloggers, and content creators Join it

*केजरीवाल के सी.ए.ए लागू होने से चोरी,बलात्कार,दंगे आपराधिक बढ़ने वाले झूठे ब्यान का ज्वाब शरणार्थीयो के परिवार व सहयोगी देगें-दयालाल* 

*प्रेस नोट* 

*केजरीवाल के सी.ए.ए लागू होने से चोरी,बलात्कार,दंगे आपराधिक बढ़ने वाले झूठे ब्यान का ज्वाब शरणार्थीयो के परिवार व सहयोगी देगें-दयालाल* 

*माता रानी चौंक मॉडल हाऊस मे शुक्रवार को केजरीवाल का पुतला फूका जायेगा*


जालंधर 14 मार्च (        )दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल द्वारा सी.ए.ए लागू होने से चोरी,बलात्कार,दंगे आपराधिक बढ़ने वाले बयान के बाद हिंदू शरणार्थियों में काफी गुस्सा देखा गया है जालंधर वेस्ट विधानसभा मे रहते हिंदू शरणार्थी परिवार के दयालाल ने भाजपा मंडल प्रधान राकेश राना के साथ बैठकर बताया कि आम आदमी पार्टी के सुप्रीमो दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का बयान गलत है. उन्होंने गलत शब्दों का इस्तेमाल किया है. बुधवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने यह बयान दिया था कि भाजपा सरकार ने पाकिस्तान बांग्लादेश और अफगानिस्तान से बड़ी संख्या में गरीब हिंदू, सिख, बौद्ध ,जैन शरणार्थियों के भारत आने के गेट खोल दिए हैं यह 1947 से भी बड़ा माइग्रेशन होगा कानून व्यवस्था चरमरा जाएगी देश मे चोरी, रेप ,डकैती जैसे अपराध बढ़ेंगे CAA का कानून लागू होने के बाद अगर पड़ोसी देशों के डेढ़ करोड़ अल्पसंख्यक भी भारत आ गए तो यह स्थिति खतरनाक हो जाएगी हमारे बच्चों को नौकरियां नहीं मिलेगी। इस बयान के जवाब में पाकिस्तान पीड़ित शरणार्थी मंच के दयालाल धमीजा ने कहा कि पाकिस्तान से हिंदू और सिख घुसपैठ करके नहीं आए हैं वह वैलिड पासपोर्ट और वीजा लेकर भारत में आए हैं और वह अपनी खुशी से यहां नहीं आए उन्हें वहां से जबरन निकल गया है उन पर अत्याचार हो रहे थे उनका धर्म परिवर्तन किया जा रहा था लड़कियों को घर से उठाया जाता था उनका जीना दूभर था वह अपने बड़े-बड़े कारोबार छोड़कर यहां पर मजदूरी करने को मजबूर हो गए हैं और यह जो उन्होंने हमें बलात्कारी अपराधी बताया है तो यह सरासर वह गलत बयान बाजी कर रहे हैं यह बयान देकर केजरीवाल ने अपने आप को जयचंद घोषित कर दिया है वह हिंदुओं के विरोधी हैं। 1970 के बाद पाकिस्तान से सिर्फ 18.34 लाख हिंदू सिख पारसी जैन ही भारत में विस्थापित होकर आए हैं और 2014 तक आने वाले हिंदू सिख जिनको सिटीजनशिप मिलनी है वह बहुत ही थोड़े हैं पूरे पंजाब में 400 के करीब लोग ही इसमें फायदा उठा पाएंगे। दूसरी तरफ वह नाजायज घुसपैठ करके जो रोहांगिया भारत में बैठे हैं उनको दिल्ली में सुविधा दे रहे हैं वह तुष्टीकरण की राजनीति कर रहे हैं मुसलमान वोट की खातिर ये सब कर रहे हैं।उन्हें सब पता है कि यह देश जो 1947 में धर्म के आधार पर बांटा गया था पाकिस्तान बांग्लादेश मुसलमान के हिस्से में और भारत हिन्दू के लिऐ था l हिंदुओं के हिस्से में भी मुसलमान का अधिकार पहले आयेगा तो हिंदू कहां जाएंगे। हिंदू अगर यहां आ रहे हैं तो वह अपने घर आ रहे हैं ना की घुसपैठ करके आ रहे हैं इसके आगे दयालाल धमीजा ने कहा कि हम कल शाम को माता रानी चौक मॉडल हाउस में केजरीवाल का पुतला फूंकेंगे उनके साथ मंडल 12 बीजेपी के अध्यक्ष राकेश राणा जी जो की भार्गव नगर में रहते हैं वह भी विस्थापित परिवारों में से ही हैं जो 1947 में पाकिस्तान से विस्थापित होकर आए थे उन्होंने कहा कि हम केजरीवाल के इस बयान से बहुत दुखी हैं क्योंकि पूरा पंजाब ही विस्थापितों से भरा पड़ा है l दिल्ली के सीएम केजरीवाल को अपने गिरेबान में झंकार देखना चाहिए कि उनकी सरकार में कितने मंत्री भ्रष्टाचार चोरी ठगी बलात्कार के अपराध में जिलों में बंद हैं। आने वाले चुनाव में पंजाब की जनता पंजाब के हिंदू सिख,जैन,बोध,पारसी समाज के लोग केजरीवाल को इसका जवाब शरणार्थियों के परिवार,रिशतेदार व जानकार देंगे और किसी कीमत पर शरणार्थीयो का अपमान बर्दाश्त नही होगा।इसलिए शुक्रवार शाम 5 बजे मातारानी चौंक मॉडल हाउस मे सभी शरणार्थियों को एकत्रित करके केजरीवाल का पुतला फूक कर प्रदर्शन किया जायेगा | 


62

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 147479