Tue, 04 Aug 2026
Post Details

वेस्ट विधानसभा क्षेत्र व कैंट विधानसभा क्षेत्र में बूथ सम्मेलन कर भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेगी जोश: सुशील शर्मा

वेस्ट विधानसभा क्षेत्र व कैंट विधानसभा क्षेत्र में बूथ सम्मेलन कर भाजपा कार्यकर्ताओं में भरेगी जोश: सुशील शर्मा

जालंधर 9 मार्च(       ) भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर (शहरी) द्वारा  वेस्ट विधानसभा व कैंट विधानसभा में कार्यकर्ता सम्मेलन कर भाजपा कार्यकर्ताओं में नए जोश का आगाज करेगी भारतीय जनता पार्टी जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा की अध्यक्षता में होने वाले वेस्ट विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन 9 मार्च दिन रविवार को दोपहर 3:00 बजे स्थानीय नरूला पैलेस 120 फूटी रोड पर करवाया जा रहा है और कैंट विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन अर्बन स्टेट फेस,1 गीता मंदिर में शाम 4:00 बजे करवाया जा रहा है इसकी जानकारी देते हुए भाजपा जिला जालंधर के अध्यक्ष सुशील शर्मा  ने कहा कि कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी मुख्य रूप से शामिल होंगे और इस सम्मेलन में जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं भाजपा के नए पुराने कार्यकर्ताओं के साथ संपर्क साध कर उन्हें निमंत्रण दिया जा रहा है इसमें भाजपा के सभी नए पुराने कार्यकर्ता शामिल होंगे इस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष शक्ति केंद्र बूथ अध्यक्ष व उनकी टीमें व भारतीय जनता पार्टी की ओर से पार्षद का चुनाव लड़ चुके वह लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे उनको पार्टी की ओर से व्यक्तिगत तौर पर निमंत्रण  दिया गया है सुशील शर्मा ने कहा कि भाजपा के सभी मंडलों में रहते कार्यकर्ता व पदाधिकारी इस कार्यकर्ता सम्मेलन में अपना अपना पूर्ण सहयोग दे रहे हैं और सभी मिलजुल कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे हुए हैं

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 191578