Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पीएम मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति सुरक्षित --आरती राजपूत*

*जालंधर की महिलाओं द्वारा प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में मैराथन का किया आयोजन*

*पीएम मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति सुरक्षित --आरती राजपूत*

जालंधर(  )जालंधर की महिलाओं ने प्रधानमंत्री मोदी के समर्थन में मैराथन का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता आरती राजपूत ने की और यह मैराथन भगवान श्री राम चौक से शुरू होकर प्रताप बाग जाकर संपन्न हुई। इसमें जालंधर की 250 से ज्यादा महिलाएं जिसमें सेल्फ हेल्प ग्रुप, एनजीओ और संस्थाओं ने भाग लिया। इस आयोजन द्वारा महिलाओं ने मोदी सरकार के महिलाओं के उत्थान के लिए उठाए गए कदमों और योजनाओं को पूरी तरह से पूर्ण रूप से स्वीकारा है।
आरती राजपूत ने कहा कि 10 सालों में मोदी सरकार में जिस तरीके से महिला शक्ति को बढ़ावा दिया है,इसकी झलक पूरे देश में देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि 2014 -15 आर्म्ड फोर्स में केवल 3 हजार महिला अधिकारी थी और आज उनकी संख्या 10 हजार से ज्यादा है।उज्ज्वला योजना के तहत 12 करोड़ से ज्यादा महिलाओं को फ्री गैस कनेक्शन दिए गए हैं और प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 4 करोड़ से ज्यादा मकान दिए गए, इसमें 66 प्रतिशत से ज्यादा महिलाएं हैं।जन धन योजना में भी 55 प्रतिशत से ज्यादा खाता महिलाओं के खोले गए हैं।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश है देश की नारी सशक्त होगी तो हमारा समाज सशक्त हो जायेगा।उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में नारी शक्ति पूरी तरह सुरक्षित है।शैली खन्ना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस विकसित भारत की बात करते हैं, वह केवल नारी शक्ति के आशीर्वाद से ही संभव है और इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए वो निरंतर प्रयासरत है।
शमा चौहान और शालू ने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के लिए कई कार्य कर रहे हैं जिसके लिए हमें आगे भी मोदी सरकार की जरूरत है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने का काम किया है।नीलम सोढ़ी और लखविंदर कौर ने कहा कि महिलाओं के लिए मोदी सरकार नई योजना को लेकर आई है जिसका फायदा करोड़ों महिलाओं को मिला है. इसमें प्रमुख रूप से उज्ज्वला योजना, सुकन्या समृद्धि योजना, शौचालय योजना, ऋण योजना शामिल है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के प्रयास से ही महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है।इस अवसर पर प्रवीण शर्मा, सुमन सहगल, कमलजीत गिल, प्रवीण भारती, सुषमा, पूनम, ज्योति कुमारी, दीपाली बागड़िया, सीमा रानी, नीतीश, शेली खन्ना, कंचन शर्मा, अंजू बाला, कृष्णा, बागशो, शांति, पल्लवी आदि उपस्थित थी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 267957

Share this Post