Thu, 05 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को नकोदर में, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की करेंगे शुरूआत

मुख्यमंत्री भगवंत मान बुधवार को नकोदर में, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की करेंगे शुरूआत

डिप्टी कमिश्नर एवं एस.एस.पी ने समागम के प्रबंधों का लिया जायजा

नकोदर (जालंधर), 27 फरवरी
पंजाब के मुख्यमंत्री श्री भगवंत मान 28 फरवरी को नकोदर में करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की शुरूआत करने के लिए पहुंच रहे है जिसमें मातृ-शिशु स्वास्थ्य संभाल केंद्र का उद्घाटन भी शामिल है।
डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और एस.एस.पी. मुखविंदर सिंह भुल्लर ने आज यहां प्रशासकीय अधिकारियों के साथ समागम वाले स्थान का दौरा करते हुए तैयारियों और प्रबंधों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से सभी आवश्यक प्रबंधों की निजी तौर पर निगरानी करने को कहा ताकि समागम उचित ढंग से पूरा किया जा सके।
डिप्टी कमिश्नर ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समागम वाले स्थान पर आम लोगों की आसान एंट्री, बैठने का प्रबंध, सफाई, मैडीकल दल, फायर बिग्रेड, बिजली स्पलाई और अन्य आवश्यक प्रबंध सुनिश्चित किए जा रहे है और प्रशासन द्वारा प्रबंधों के मामले में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
एस.एस.पी. मुखविंदर सिंह भुल्लर ने मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर सुरक्षा प्रबंधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा आवश्यक पुलिस तैनाती, ट्रैफिक व्यव्स्था, पर्याप्त पार्किंग एवं अन्य व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है।

कैप्शन- डिप्टी कमिश्नर विशेष सारंगल और एस.एस.पी. मुखविंदर सिंह भुल्लर समागम वाले स्थान पर प्रबंधों का जायजा लेते हुए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 268025

Share this Post