Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण का उदघाटन ।

*भाजपाइयों ने केन्द्र सरकार की अमृत भारत योजना के अंतर्गत जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण कार्यक्रम में की भागीदारी*

जालंधर(  )जिला भाजपाइयों ने आज केन्द्र सरकार की प्रधानमंत्री अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत 553 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास में जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण और पुनर्विकास के कार्यक्रम में भागीदारी की।इस अवसर पर इस कार्यक्रम में पंजाब के गवर्नर श्री बनवारी लाल पुरोहित और केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश विशेष रूप से मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित हुए और उन्होंने इस परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम किए गए।इस अवसर पर जिला भाजपा के सभी जिला पदाधिकारी,मंडल अध्यक्ष, वरिष्ठ भाजपा नेता और महिलाएं उपस्थित थी।इस योजना से स्टेशन से शहर के दोनों किनारों को एक साथ मिलाते हुए शहर के केंद्र के रूप में कार्य करेंगे। इसके साथ स्टेशन पर सुंदर भूदृश्य, इंटर मॉडल कनेक्टिविटी, बच्चों के खेलने का क्षेत्र, कियोस्क, फूड कोर्ट समेत आधुनिक यात्री सुविधाएं उपलब्ध होगी और साथ में पर्यावरण और दिव्यांगों के अनुकूल पुनर्विकसित किया जाएगा।इस अवसर पर पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सद्स्य मंनोरंजन कालिया, प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,प्रदेश महिला मोर्चा जिला महामंत्री राजेश कपूर और अमरजीत सिंह गोल्डी,जिला मीडिया इंचार्ज तरूण कुमार,अमरजीत सिंह अमरी,बलजीत सिंह प्रिंस,अनुज शारदा,विनय सभरवाल,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष आरती राजपूत,जिला आई टी मोर्चा अध्यक्ष दीपाली बागड़िया,जिला सचिव अमित भाटिया,गौरव महे,शाम शर्मा,डा मुकेश वालिया आदि उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220480

Share this Post