Thu, 17 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भाजपा महिला मोर्चा जालंघर ने की जालंधर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात।

भाजपा महिला मोर्चा जालंघर ने की जालंधर पुलिस कमिश्नर से मुलाकात।

आज भारतीय जनता पार्टी जिला जालंघर शहरी की महिला मोर्चा की प्रधान आरती राजपूत ने,जालंधर शहर के नव नियुक्त  पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा से खास मुलाकात की ।इस मुलाकात में विशेष रूप से महिलाओं पर होने वाले अत्याचार पर चर्चा की और प्रार्थना की जल्द से जल्द महिलाओं की सुनवाई होनी चाहिए और उन पर अत्याचार पर रोक लगनी चाहिए । स्वप्न शर्मा ने उनको आश्वासन दिया कि जालंघर पुलिस की पूरी कोशिश रहेगी कि महिलाओं पर किसी भी प्रकार का  अत्याचार न हो और उनकी सुनवाई जल्दी हो । उन्होंने कहा की एसीपी जालंघर नॉर्थ , सेंट्रल,वेस्ट और कैण्ट को हिदायत  दी जाएगी की महिलाओं के केस फास्ट ट्रैक में डाले जाए और उनके द्वारा कोई शिकायत आई तो  एक्शन लेकर जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए । आरती राजपूत ने पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा का धन्यवाद किया और शुभकामनाएं दी और कहा कि जालंघर का सौभाग्य है कि शहर को एक ईमानदार और मेहनती कमिश्नर मिले है।
ज्ञात रहे कि जालंधर जिले में आरती राजपूत हमेशा महिलाओं के अधिकारों के लिए लड़ी है और हर महिला के लिए वह आवाज उठती आयीं है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220092

Share this Post