Sun, 08 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जब संसद में Smriti Irani ने कर दी Rahul Gandhi की बोलती बंद 

 

'यूपी का भविष्य शराब पीकर नाच रहा', राहुल के इस बयान पर स्मृति इरानी का पलटवार; सोनिया गांधी को दी हिदायत

केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति इरानी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमलावर दिखी। ऐधी की जनसभा में राहुल द्वारा वाराणसी में युवाओं के नशे में होने के बयान पर स्मृति ने मंगलवार को पलटवार किया। स्मृति ने कहा कि राहुल ने यूपी की जनता का अपमान किया है युवाओं का अपमान किया है। गांधी के मन में उत्तर प्रदेश के लिए कितना विष भरा है।

 

'यूपी का भविष्य शराब पीकर नाच रहा', राहुल के इस बयान पर स्मृति इरानी का पलटवार

 केंद्रीय मंत्री व सांसद स्मृति इरानी कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमलावर दिखी। ऐधी की जनसभा में राहुल द्वारा वाराणसी में युवाओं के नशे में होने के बयान पर स्मृति ने मंगलवार को पलटवार किया।

स्मृति ने कहा कि राहुल ने यूपी की जनता का अपमान किया है, युवाओं का अपमान किया है। गांधी के मन में उत्तर प्रदेश के लिए कितना विष भरा है। वह उनके अभद्र टिप्पणी से प्रतीत होता है। दक्षिण भारत के वायनाड में जाकर राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के नागरिकों के बारे में भी टिप्पणी की थी।

कांग्रेस का भविष्य अंधकार में: स्मृति इरानी

रामलाल जब अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो रहे थे, तब भी प्रभु राम के प्राण प्रतिष्ठा के समारोह के निमंत्रण को उन्होंने ठुकराया था और आज काशी के पुण्य भूमि के बारे में और उत्तर प्रदेश के युवा पीढ़ी के बारे में जो अपशब्द राहुल गांधी ने कहे हैं। मैं तो कहूंगी कि कांग्रेस पार्टी का भविष्य अंधकार में है, लेकिन उत्तर प्रदेश का भविष्य बढ़ रहा है।

 सांसद ने आगे कहा- 'प्रगति की ओर उत्तर प्रदेश में सोमवार को ही इन्वेस्टमेंट सबमिट हुआ। एक ट्रिलियन डालर की इकोनामी का जो प्रधानमंत्री जी ने उल्लेख किया, उस संकल्प को उत्तर प्रदेश का नौजवान ही साकार करेगा। मेरी यह हिदायत है सोनिया गांधी को, की अपने बेटे को अगर आप अच्छे संस्कार न दे सके, तो उनसे कहे कि इस प्रकार के हमारे जो पुण्य स्थल हैं। उनके बारे में आपत्तिजनक टिप्पणियां करना बंद करें। वरना मुंहतोड़ जवाब प्रभु तो देंगे ही जनता भी जवाब देने के लिए तैयार है।'

 

क्या था राहुल गांधी का बयान

बता दें राहुल गांधी रायबरेली में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कहा था- "मैं वाराणसी गया और मैंने देखा की रात को बाजा बज रहा है। वहां पर शराब पिए सड़क पर लेटे हुए लोग बाजा बजा रहे हैं। उत्तर प्रदेश का भविष्य रात को शराब पीकर नाच रहा है... दूसरी तरफ राम मंदिर है जिसमें पीएम मोदी दिखेंगे, अंबानी दिखेंगे... आपको हिंदुस्तान के सभी अरबपति दिखेंगे लेकिन एक भी पिछड़ा या दलित व्यक्ति नहीं दिखेगा।"

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 273451

Share this Post