Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Weather: पंजाब में आज भारी बारिश का Alert, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी....

 

पंजाब:- पंजाब में मौसम बदलने लगा है और तापमान में गिरावट से वातावरण में ठंडक महसूस होने लगी है। सोमवार से अगले 3 दिनों तक मौसम का मिजाज बदला रहेगा, इसी क्रम में भारी बारिश होने का अनुमान है..

 

मौसम विज्ञान केंद्र के चंडीगढ़ सैक्टर द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए लोगों को सावधान रहने की एडवाइजरी जारी की गई है। आसमानी बिजले गिरने का भी अंदेशा जताया गया है।

 

उधर, जम्मू-कश्मीर व हिमाचल प्रदेश में हिमपात व बारिश हुई जिसका प्रभाव पंजाब व अन्य राज्यों पर देखने को मिला। जम्मू-कश्मीर में गुलमार्ग और सोनमर्ग सहित कश्मीर घाटी के ऊंचे इलाकों में ताजा हिमपात हुआ जबकि मैदानी इलाकों में वर्षा हुई जिसके कारण रविवार को श्रीनगर लद्दाख राजमार्ग बंद हो गया।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 255518

Share this Post