Sun, 20 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Delhi: जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में बड़ा हादसा, पंडाल गिरने से आठ लोग घायल; बचाव कार्य जारी...

 

दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां बना एक टेंट गिर गया। इस टेंट के नीचे आने से आठ लोगों बुरी तरह घायल हो गए हैं। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर रही है।

 

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में घटनास्थल का एक दृश्य। एएनआई

 

 नई दिल्ली। दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में शनिवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां बना एक पंडाल गिर गया। 

 

जानकारी के अनुसार जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नम्बर-2 के पास शनिवार सुबह एक पंडाल गिर गया। हादसे के तुरंत बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई, जिससे दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं।

 

स्टेडियम के अंदर लॉन में कुछ काम चल रहा था। जिसके चलते मौके पर काफी लोग मौजूद थे। माना जा रहा है कि पंडाल के गिरते ही में आठ लोग ढांचे के नीचे दब गए।

 

 

एम्स ट्रामा सेंटर में चल रहा घायलों का इलाज

दमकल विभाग के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और सभी फंसे हुए लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। सभी का इलाज एम्स ट्रामा सेंटर में चल रहा है।

 

अब तक हादसे में किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। मौके पर पुलिस, दमकलकर्मी और एंबुलेंस मौजूद हैं और बचाव कार्य जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221409

Share this Post