Tue, 15 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जिला योजना बोर्ड चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने सेंट्रल हलके की स्ट्रीट लाइटों के लिए जारी किए 10 लाख रुपए 

जिला योजना बोर्ड चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने सेंट्रल हलके की स्ट्रीट लाइटों के लिए जारी किए 10 लाख रुपए 

विधायक रमन अरोड़ा को सौंपा चेक, कहा पंजाब सरकार के पास डेवलपमेंट के लिए पैसों की कोई कमी नहीं 

जालंधर, 14 फरवरी- 

जिला प्लानिंग बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने सेंट्रल विधानसभा हलके की स्ट्रीट लाइटों के लिए मंगलवार को 10 लाख रुपए की राशि जारी की जिसका चेक उन्होंने विधायक रमन अरोड़ा को सौंपा। ये राशि हलके की स्ट्रीट लाइटों पर खर्च की जाएगी, जिससे यहां के लोगों को काफी फायदा होगा। इस बारे में 

विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए बोर्ड के चेयरमैन अमृतपाल सिंह ने बताया कि इलाके में स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए पैसे खर्च किए जाएंगे। यह सारा काम नगर निगम की तरफ से करवाया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि इस राशि को खर्च करने के बाद इस लोगों को काफी फायदा होगा। अमृतपाल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार लगातार विकास कार्य करवा रही है, जिसके तहत राज्य भर में कई बड़ी पहलकदमियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार के पास फंड्स की कोई कमी नहीं है। इसलिए लगातार नए-नए काम करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्लानिंग बोर्ड की तरफ से इससे पहले भी कई कार्यों के लिए फंड्स जारी किए गए हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218891

Share this Post