Thu, 17 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

*जालंधर के नये निगम कमिश्ननर से शहरवासियों को बहुत ज्यादा उम्मीदें--आरती राजपूत*

*जालंधर के नये निगम कमिश्ननर से शहरवासियों को बहुत ज्यादा उम्मीदें--आरती राजपूत*

*निगम चुनावों के बाद 50% चुनी महिला पार्षदों की निगम कार्यालय में प्राथमिकता से हो सुनवाई--आरती राजपूत*

जालंधर(  )भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष आरती राजपूत शहर के नए निगम कमिश्ननर गौतम जैन से शिष्टाचार भेंट करने निगम कार्यालय पहुंची।इस अवसर पर उनके साथ जिला महिला मोर्चा महामंत्री शमा चौहान,शालू और महिला मोर्चा मंडल 5 की अध्यक्ष लखविंदर कौर भी उपस्थित थी।सभी ने नवनियुक्त कमिश्ननर को गुलदस्ता भेंट करके शुभकामनाएं दी।आरती राजपूत ने कहा कि शहर के नये निगम कमिश्ननर से शहरवासियों को बहुत ज्यादा उम्मीदें है। उन्होंने कहा कि शहर के अधूरे और रुके हुए विकास को आने वाले समय में किस प्रकार नियोजित ढंग से कार्यविंत किया जाता है इसके लिए सभी नजर बना कर बैठे है।उन्होंने कहा कि पिछले कई महीनों से कमिश्ननर का बार बार बदलना सिस्टम पर बड़ा सवाल खड़ा करता है पर अब इस नियुक्ति से हम सभी की उम्मीद बंधी है।इस अवसर पर गौतम जैन ने आरती राजपूत को आश्वासन दिया कि अब जालंधर में स्वच्छता दिखाई देगी और निगम से संबंधित हर समस्या का हल पहल के आधार पर किया जाएगा।आरती राजपूत ने उन्हें बताया कि इस बार निगम चुनावों के बाद 50% महिला पार्षद होंगी और आप सभी के सहयोग से महिलाएं आगे आकर अपने मोहल्ले अपने वार्ड का सुधार करेगी और उनकी सुनवाई भी प्राथमिकता के आधार पर हो इसके लिए आपसे बहुत आशाएं है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220028

Share this Post