Thu, 29 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

किसान आंदोलन का आज तीसरा दिन, शाम 5 बजे चंडीगढ़ में केंद्र सरकार संग होगी तीसरी मीटिंग, तब तक शांत बैठेंगे प्रदर्शनकारी, शांतमय तरीके से रोकेंगे ट्रेन व करवाएंगे फ्री Toll Plaza, पढ़ें

बयूरो: किसानों के प्रदर्शन का आज गुरुवार (15 फरवरी) को तीसरा दिन है. केंद्र सरकार और किसान नेताओं के बीच आज चंडीगढ़ में शाम 5 बजे बातचीत होनी है. इन सब के बीच भारतीय किसान यूनियन उग्राहां गुट ने किसान आंदोलन को सपोर्ट करते हुए पंजाब में रेल रोको आंदोलन का ऐलान कर दिया. वहीं, शुक्रवार (16 फरवरी) को संयुक्त किसान मोर्चा और किसान मजदूर समिति को मिलाकर 26 संगठनों ने भारत बंद की कॉल की है. केंद्रीय ट्रेड यूनियन इसमें शामिल रहेंगी. दिन के समय भारत बंद के अलावा, किसान दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक देश भर में मुख्य सड़कों पर बड़े पैमाने पर चक्का जाम में शामिल होंगे. लेकिन किसान नेताओं ने कहा, बैठक होने तक वे दिल्ली की ओर बढ़ने की कोशिश नहीं करेंगे.

इसके अलावा भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) ने गुरुवार (15 फरवरी) को 11 बजे एक आपात बैठक बुलाई है. ये बैठक केंद्रीय कार्यालय (चढ़ूनी गांव) में संगठन के पदाधिकारियों के साथ होगी जिसकी अध्यक्षता गुरनाम चढ़ूनी करेंगे. मीटिंग में आंदोलन की मौजूदा स्थिति पर विचार विमर्श के साथ-साथ आगामी रणनीति बनाई जाएगी.

दिल्ली बॉर्डर सील

दिल्ली हरियाणा का सिंघु बॉर्डर पुलिस ने सील किया हुआ है. पैदल जाने वालों के लिए पुलिस ने रास्ता छोड़ा हुआ था लेकिन अब उस रास्ते को भी पूरी तरीके से बंद कर दिया है. सिंघु बॉर्डर पर बड़े-बड़े साइन बोर्ड लगे हुए थे, दिल्ली पुलिस ने उन्हें भी गैस कटर के जरिए काटकर हटा दिया है.

ऐसा इसलिए किया गया है कि अगर किसान सिंधु बॉर्डर तक आते हैं और दिल्ली पुलिस को टियर गैस का इस्तेमाल करना पड़े तो आंसू गैस के गोले उन बोर्ड पर टकराकर दिल्ली पुलिस के ऊपर ही न गिरें. सिंघु बॉर्डर पर दिल्ली पुलिस के साथ-साथ पैरामिलिट्री फोर्स के जवानों की तैनाती बढ़ा दी गई है.Arayn

सीबीएसई परीक्षार्थियों के लिए एडवाइजरी जारी

इन सब के बीच आज गुरुवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं भी चालू हैं. जिसको लेकर एक एडवाइडरी जारी की गई है. इस एडवाइजरी में कहा गया है कि परीक्षा देने वाले छात्र अपने घरों से जल्दी निकलें जिससे कि वो समय पर परीक्षा केंद्रों पर पहुंच सकें.

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 255476

Share this Post