Fri, 18 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Lok Sabha Election: ओडिशा में BJP ने चुनाव समितियों का किया एलान, इन दिग्गज नेताओं के कंधों पर दी बड़ी जिम्मेदारी

 

BHUBANESHWAR:-

भाजपा ने 2024 लोकसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी तरह से जुट गई है। इस दौरान भाजपा ने लोकसभा चुनाव को लेकर ओडिशा में विभिन्न समितियों की घोषणा की है। कोर कमेटी चुनाव समिति और अनुशासन समिति की भी घोषणा कर दी गई है। भाजपा कोर कमेटी में 15 सदस्य और तीन विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। इसमें रेल मंत्री और केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का भी नाम शामिल है.

 

 भाजपा ने 2024 के आम चुनावों के लिए ओडिशा में विभिन्न समितियों की घोषणा की है। कोर कमेटी, चुनाव समिति और अनुशासन समिति की भी घोषणा कर दी गई है।भाजपा कोर कमेटी में 15 सदस्य और तीन विशेष आमंत्रित सदस्य हैं।

 

भाजपा कोर कमेटी सदस्य

भाजपा कोर कमेटी में प्रदेश अध्यक्ष मनमोहन समल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पंडा, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, विधायक दल के नेता जयनारायण मिश्रा, सांसद जुएल ओराम, केंद्रीय मंत्री बिश्वेश्वर टुडु, पूर्व केंद्रीय मंत्री तथा सांसद प्रताप षडंगी, सांसद सुरेश पुजारी, सांसद बसंत पंडा, केवी सिंहदेव, समीर महांति, सूरमा पाढ़ी, संबित पात्रा और मानस महांति का नाम शामिल है।

 

उसी तरह से विशेष आमंत्रित सदस्यों में सुनील बंसल, विजयपाल सिंह तोमर और लता उसेंडी का नाम शामिल किया गया है।

 

भाजपा चुनाव समिति:-

भाजपा चुनाव समिति में 15 सदस्य और एक पदेन सदस्य हैं।इसके अलावा तीन विशेष आमंत्रित सदस्य भी हैं।मनमोहन समल, बैजयंत पंडा, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, जयनारायण मिश्रा, जुएल ओरम, बिश्वेश्वर टुडू, प्रताप षड़ंगी, सुरेश पुजारी, बसंत पंडा, केवी सिंहदेव, समीर महांति, सूरमा पाढ़ी, संबित पात्र और मानस महांति को चुनाव समिति का सदस्य बनाया गया है।

 

उसी तरह से ऐश्वर्या बिस्वाल को चुनाव समिति के पदेन सदस्य (एक्स अफिसिओ) के रूप में शामिल किया गया है। सुनील बंसल, तोमर एवं लता उसेंडी को विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर रखा गया है।

 

अनुशासन समिति:-

भाजपा की अनुशासन समिति में कुल पांच सदस्य हैं। इनमें प्रताप षडंगी, परशुराम माझी,नमिताराणी साहू, सुदीप्त राय और सुदर्शन नायक शामिल हैं।

 

भाजपा वित्त समिति:-

भाजपा की वित्त समिति में कुल 10 सदस्यों को शामिल किया गया है। वित्त समिति में बैजयंत पंडा, धर्मेंद्र प्रधान, अश्विनी वैष्णव, बिश्वेश्वर टुडू, मुरली मनोहर शर्मा, पूर्ण महापात्र, सुदर्शन गोयल, दिवाकर हरिचंदन,विनोद दास एवं डा. मुरली कृष्णा हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 220744

Share this Post