Sat, 19 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

राम लला के दर्शन के लिए लोगों में अपार उत्साह--सुशील शर्मा*

*भाजपाइयों ने रामभक्तों को लेकर अयोध्या रवाना हुई आस्था स्पेशल ट्रेन का जालंधर कैंट स्टेशन पहुंचने पर किया भव्य स्वागत*

*राम लला के दर्शन के लिए लोगों में अपार उत्साह--सुशील शर्मा*

जालंधर(  ) जिला जालंधर के भाजपाइयों ने रामभक्तों को लेकर अयोध्या रवाना हुई पहली आस्था स्पेशल ट्रेन का जालंधर कैंट स्टेशन पहुंचने पर भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील शर्मा,प्रदेश उपाध्यक्ष केडी भंडारी,पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया,पूर्व एमएलए सरबजीत सिंह मक्कड़, वरिष्ठ भाजपा नेता मंजीत राय,जिला महामंत्री राजेश कपूर विशेष रूप से उपस्थित हुए।इस ट्रेन के द्वारा अयोध्या पहुंचकर भक्त भगवान राम लला के दर्शन कर पाएंगे।इस अवसर पर सभी ने स्पेशल ट्रेन को हरी झंडी दिखा कर आगे के लिए रवाना किया और गाड़ी रवाना होने से पहले अयोध्या धाम जाने के लिए पहुंचे यात्रियों की ओर से जय श्री राम के नारे लगाए गए।कैंट रेलवे स्टेशन श्री राम नाम के नारों से पूरी तरह भक्तिमय रंग में था।इस अवसर पर सुशील शर्मा ने कहा कि 500 वर्षों की साधना के बाद अयोध्या में बने भव्य-दिव्य राम मंदिर को देखने के लिए दुनिया भर से रामभक्तों का ताँता लगा है।उन्होंने कहा कि राम लला के दर्शन के लिए लोगों में अपार उत्साह है और हर कोई अयोध्या धाम जाकर प्रभु श्रीराम को अपने में बसाने के लिए आतुर है।उन्होंने पीएम मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को इसके लिए धन्यवाद भी किया।उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक अवसर पर हमारी पीढ़ी सौभाग्यशाली है जिसने राममंदिर का आंदोलन भी देखा और अब अयोध्या में भव्य राममंदिर भी बनते देखा है।इस अवसर पर पूर्व भाजपा देहाती  प्रधान अमरजीत सिंह अमरी,जिला सचिव शाम शर्मा और अजय चोपड़ा,जिला सोशल मीडिया इंचार्ज दिनेश मल्होत्रा,हितेश स्याल,युवा नेता अर्जुन त्रेहन,मंडल अध्यक्ष आशीष सहगल,कुलवंत शर्मा,गौरव जोशी, और सैकड़ों कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 221032

Share this Post