पंजाब की कानून-व्यवस्था पर बिट्टू का तंज, बोले- 'थानों पर 22 हमले, सरकार सिर्फ जांच का ढोंग कर रही'
अमृतसर बॉर्डर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने देर रात अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न पुलिस थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान राजा सांसी थाना में बड़ी लापरवाही सामने आई, जहां नाका ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी (SHO) अपनी ड्यूटी से अनुपस्थित मिले। आरोप है कि वह थाने के कमरे में शराब के नशे में आराम कर रहे थे। मामले का वीडियो भी सामने आया है।
ड्यूटी छोड़ कमरे में आराम करते मिले SHO
निरीक्षण के दौरान जब डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल थाने के अंदर पहुंचे तो उन्होंने SHO को ड्यूटी पर मौजूद नहीं पाया। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि SHO थाने के कमरे में आराम कर रहे थे। इसके बाद डीआईजी ने उनकी कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई और मौके पर ही उन्हें सस्पेंड करने के आदेश दे दिए।
वीडियो में दिखाई दी सख्त कार्रवाई
सामने आए वीडियो में डीआईजी SHO से ड्यूटी के बारे में सवाल पूछते हुए फटकार लगाते नजर आते हैं। DIG उनसे पूछते हैं कि ओए तेरा नाका है, तूं कित्थे तुरया फिरदां हैं, तैनूं ऐह वी नहीं पता, तेरी ड्यूटी कित्थे आ, किहड़ी चैकिंग ते आ तूं, रात तो बाद दिन वी निकल आया, तू शराब पीके पैयां होयां, कित्थो आया तूं, सॉरी सर दा फुफ्फड़, एत्थे अग्ग लगी पई ए, ते तूं पैयां होयां, काहदा SHO आ तूं सस्पेंड आ तूं, उल्लू दा पट्ठापुलिस विभाग में मचा हड़कंप
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। माना जा रहा है कि वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से आगे भी इसी तरह औचक निरीक्षण जारी रह सकते हैं, ताकि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
Comments
No comments yet.