Thu, 22 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ लगे विवादित पोस्टर, पुलिस जांच में जुटी

जालंधर में एक बार फिर से मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के खिलाफ विवादित पोस्टर लगाए जाने का मामला सामने आया है। पोस्टरों में मुख्यमंत्री के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया गया है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टर लगाने वालों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

सुबह दुकानें खुलीं तो सामने आया मामला
यह मामला शहर के लाडोवाली रोड इलाके का है। स्थानीय दुकानदार जब सुबह अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो उन्होंने दुकानों के बाहर और आसपास की दीवारों पर मुख्यमंत्री के खिलाफ लगाए गए पोस्टर देखे। इसके बाद इलाके में इस घटना को लेकर चर्चा शुरू हो गई।

रात के अंधेरे में लगाए गए पोस्टर
स्थानीय लोगों का कहना है कि शरारती तत्वों ने देर रात पोस्टर लगाए, ताकि किसी की नजर उन पर न पड़े। सुबह लोगों के पहुंचने पर ही पूरे मामले का खुलासा हुआ। घटना के बाद पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि पोस्टर लगाने वालों की पहचान की जा सके।

अभी तक कोई शिकायत दर्ज नहीं
हालांकि, इस मामले में स्थानीय लोगों या दुकानदारों की ओर से अब तक कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। बावजूद इसके, मुख्यमंत्री से जुड़ा मामला होने के कारण पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। यह मामला सोशल मीडिया और स्थानीय स्तर पर भी चर्चा का विषय बना हुआ है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234958

Share this Post