Fri, 19 Jun 2026

चंडीगढ़ में मेडिकल स्टोर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, कैशियर की मौत

चंडीगढ़ में शनिवार को PGI अस्पताल के नजदीक स्थित एक मेडिकल स्टोर पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इस हमले में मेडिकल स्टोर  कैशियर की मौत हो गई। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया।

स्कूटी पर आए हमलावरों ने बरसाईं गोलियां
जानकारी के अनुसार तीन हमलावर स्कूटी पर सवार होकर मेडिकल स्टोर पहुंचे थे। वहां पहुंचते ही उन्होंने अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी और घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। चश्मदीदों के मुताबिक हमलावरों के पास ऑटोमैटिक हथियार थे और उन्होंने करीब 7 से 8 राउंड फायर किए।
फायरिंग में गंभीर रूप से घायल हुए कैशियर को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं।

पुलिस ने मार्केट सील कर शुरू की जांच
वारदात के बाद पुलिस ने पूरे बाजार क्षेत्र को सील कर दिया और जांच शुरू कर दी। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

गोल्डी बराड़ गैंग के एंगल की भी जांच
सूत्रों के अनुसार मेडिकल स्टोर के मालिक को पहले गोल्डी बराड़ गैंग की ओर से धमकियां मिल चुकी थीं। इन धमकियों के बाद उन्हें पुलिस सुरक्षा भी उपलब्ध करवाई गई थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक इस हमले में किसी गैंग की संलिप्तता की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। जांच एजेंसियां सभी संभावित एंगल पर काम कर रही हैं।


170

Share News

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 167847