Mon, 14 Sep 2026
G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । Women Cricket team of India won the Asia Cup by defeating Sri Lanka By 72 Runs भारत ने पहले टी-20 मैच में अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया ।
Post Details

E.D Raid On Punjab MLA

जालंधर। पंजाब में आप विधायक पर ईडी ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। तीन माह पहले ही ईडी ने आप विधायक कुलवंत सिंह के आवास सहित कई महत्वपूर्ण लोकेशन पर दबिश दी थी। इसके बाद मंगलवार कोे जालंधर ईडी कार्यालय तलब किया गया और पूछताछ की गई।

ईडी के अधिकारी कुलवंत सिंह का लिंक खंगाल ड्रग सरगना अक्षय छाबड़ा से खंगाल रहे हैं। नवंबर 2022 में अक्षय छाबड़ा को 20 किलो हेरोइन के साथ पकड़ा गया था। ईडी को कुछ सबूत मिले हैं, जिससे उन्हें शक है कि नशा तस्करी में प्रयोग हवाला राशि का पैसा पंजाब में शराब के ठेकों में प्रयोग हुआ। कुलवंत सिंह ने शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा की दिल्ली में शराब डील करने में मदद करने का आरोप है। पंजाब के गवर्नर बनवारी लाल पुरोहित ने विधायक कुलवंत सिंह के 2 प्रोजेक्टों पर सवाल उठाए थे। उन्होंने इसे लेकर पंजाब के सीएम मान को एक चिट्ठी लिखकर जवाब मांगा था। उन्होंने आरोप लगाए थे कि उनके खुद के विधायक नियमों का उल्लंघन कर रियल स्टेट का व्यापार कर रहे हैं।

 

ईडी के अधिकारियों ने कुलवंत सिंह से बरामद नकदी 4.5 करोड़ रुपये के बारे में पूछताछ की। आम आदमी पार्टी के विधायक कुलवंत सिंह पंजाब के बड़े रियल एस्टेट कारोबारियों में से एक हैं। वह पंजाब विधानसभा के सबसे अमीर विधायक हैं। कुलवंत सिंह पंजाब के मोहाली से आप विधायक हैं। कुलवंत सिंह जनता लैंड प्रमोटर्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हैं और उनका कारोबार 1500 करोड़ रुपये का है। उनके पास दो व्यावसायिक इमारतें भी हैं जिनमें सेक्टर 82, मोहाली में दो दुकान-सह-कार्यालय शामिल हैं। उनके पास पंजाब और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न स्थानों में कई संपत्तियां हैं। 31 अक्तूबर 2023 को कुलवंत सिंह के घर ईडी ने दबिश दी थी, जिसमें कई डिजिटल उपकरण बरामद हुए थे। इन उपकरणों को आईडी एक्सपर्ट व फाेरेंसिक लैब से चेक करवाने पर ईडी को कई पुख्ता जानकारियां मिली थी, जिसके बारे में मंगलवार को ईडी के अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की। ईडी के एक अधिकारी के मुताबिक कुलवंत सिंह ने कई अहम सवालों के जवाब गोलमाेल दिए हैं। कुलवंत सिंह ने शराब कारोबारी दीप मल्होत्रा की दिल्ली में शराब डील करने में मदद करने का आरोप है।

 

 

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 218720

Share this Post