Sun, 29 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

दिलजीत दोसांझ को 5 बार मिली बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई कॉन्सर्ट में कही बड़ी बात

लगातार मिल रही बम से उड़ाने की धमकियों के बीच मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने 27 नवंबर को मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में अपना लाइव कॉन्सर्ट किया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच हुए इस शो में दिलजीत ने मंच से ही धमकी देने वालों को करारा और शायराना जवाब दिया। उन्होंने कहा कि धमकियां देने वालों का एकमात्र मकसद उनके फैंस के मन में डर पैदा करना है, ताकि लोग उनके शो में न आएं।

‘आप बेशक बम फेंको, मेरी तरफ से फिर भी आपको प्यार है’
कॉन्सर्ट के दौरान दर्शकों को संबोधित करते हुए दिलजीत दोसांझ ने कहा कि धमकी देने वाले चाहते हैं कि किसी भी तरह से लोगों को डरा-धमकाकर शो में आने से रोका जाए। उन्होंने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, "शहरों में तो बारूदों का मौसम है, गांव चलो, ये अमरूदों का मौसम है। मेरी तरफ से आपको प्यार है। आप बेशक बम फेंको, मेरी तरफ से फिर भी आपको प्यार है।" उन्होंने अपनी जड़ों को याद करते हुए कहा कि वह खुद भी गांव से हैं और उनके गाने भी गांव से जुड़े हैं, जिनमें मिट्टी की खुशबू महसूस होती है।

कड़ी चेकिंग के लिए मुंबई पुलिस का जताया शुक्रिया
सुरक्षा कारणों से कॉन्सर्ट स्थल के बाहर भारी भीड़ और लंबी कतारें लगी रहीं। इस पर दिलजीत ने फैंस की परेशानी को समझते हुए कहा कि वह जानते हैं कि जितने लोग अंदर मौजूद हैं, उतने ही बाहर भी फंसे हुए हैं, क्योंकि सुरक्षा जांच के बाद ही सभी को अंदर भेजा जा रहा है। उन्होंने पुलिस की जिम्मेदारी का जिक्र करते हुए मुस्तैदी से सुरक्षा संभालने के लिए मुंबई पुलिस का विशेष रूप से आभार व्यक्त किया।

इंडिया ऑरा टूर 2026 के दौरान मिल चुकी हैं 5 धमकियां
दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने 'इंडिया ऑरा टूर 2026' के तहत देश के विभिन्न शहरों में परफॉर्म कर रहे हैं। इस टूर के दौरान उन्हें अब तक 5 बार बम से उड़ाने की धमकियां मिल चुकी हैं। मुंबई कॉन्सर्ट से ठीक एक दिन पहले, 26 नवंबर को मुंबई की मेयर ऋतु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था। इस ईमेल में बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) मुख्यालय स्थित मेयर कार्यालय, मुंबई मेट्रो नेटवर्क, अभिनेता अमिताभ बच्चन के बंगले 'जलसा' और दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट समेत कई प्रमुख स्थानों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी।

अक्टूबर में भी आया था आत्मघाती हमले की धमकी वाला ईमेल
इससे पहले 23 अक्टूबर को भी मुंबई नगर निगम के कार्यालय में एक धमकी भरा ईमेल भेजा गया था। उस ईमेल में विशेष रूप से 27 नवंबर को होने वाले दिलजीत के मुंबई कॉन्सर्ट में आत्मघाती हमला करने की चेतावनी दी गई थी। साथ ही, उस संदेश में अमिताभ बच्चन के आवास को भी निशाना बनाने का जिक्र था और खालिस्तान से जुड़े संगठनों का नाम लिखा गया था। तमाम धमकियों के बावजूद प्रशासन की कड़ी निगरानी में कॉन्सर्ट शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 312640

Share this Post