Sun, 29 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में अब 20 सांसद और 176 विधायक! परिसीमन बिल से बदलेंगे चुनावी समीकरण

केंद्र सरकार जल्द ही लोकसभा और राज्य विधानसभाओं के परिसीमन (Delimitation) से जुड़ा बिल संसद में लाने की तैयारी कर रही है। यदि यह बिल संसद से पारित हो जाता है, तो पंजाब की चुनावी तस्वीर में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। नए प्रावधानों के तहत पंजाब में लोकसभा सांसदों की संख्या में 7 और विधायकों की संख्या में 59 का इजाफा होगा। इसके साथ ही केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में भी लोकसभा सीटों की संख्या 1 से बढ़कर 2 हो जाएगी।

50 प्रतिशत के फॉर्मूले पर होगा परिसीमन, बढ़ेंगी महिला सीटें
जानकारी के मुताबिक, परिसीमन की यह प्रक्रिया 50 प्रतिशत के फॉर्मूले पर आधारित होगी। इसके लागू होने के बाद पंजाब में लोकसभा सीटों की कुल संख्या 13 से बढ़कर 20 हो जाएगी, जबकि विधानसभा सीटों का आंकड़ा 117 से बढ़कर 176 तक पहुंच जाएगा। परिसीमन बिल के साथ-साथ केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल भी ला रही है। इसके प्रभावी होने पर पंजाब विधानसभा में महिला विधायकों की संख्या कम से कम 59 हो जाएगी, वहीं राज्य से संसद पहुंचने वाली महिला सांसदों की गिनती भी न्यूनतम 6 से 7 तक हो जाएगी।

मालवा क्षेत्र को मिल सकता है नई सीटों का सबसे बड़ा हिस्सा
पंजाब के सबसे बड़े सियासी क्षेत्र मालवा में वर्तमान में 8 लोकसभा सीटें (लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब, पटियाला, संगरूर, बठिंडा, फिरोजपुर और फरीदकोट) तथा 69 विधानसभा सीटें हैं। सीटों और क्षेत्रफल के लिहाज से सबसे बड़ा होने के कारण नई जुड़ने वाली लोकसभा और विधानसभा सीटों का बड़ा हिस्सा मालवा के खाते में आने की प्रबल संभावना है। लुधियाना, पटियाला, बठिंडा, संगरूर और फिरोजपुर जैसे बड़े जिलों या संसदीय क्षेत्रों के अंतर्गत नए विधानसभा हलके गठित हो सकते हैं या नई लोकसभा सीट भी अस्तित्व में आ सकती है।

माझा में शहरी आबादी के आधार पर बढ़ सकता है प्रतिनिधित्व
माझा क्षेत्र में फिलहाल 3 लोकसभा सीटें (गुरदासपुर, अमृतसर और खडूर साहिब) और 25 विधानसभा सीटें मौजूद हैं। परिसीमन की प्रक्रिया के बाद यहां शहरी और कस्बाई आबादी के अनुपात को देखते हुए नई विधानसभा सीटों का गठन किया जा सकता है। इससे राज्य की विधानसभा और देश की लोकसभा में माझा क्षेत्र की राजनीतिक हिस्सेदारी और अधिक मजबूत होगी।

दोआबा रीजन में भी बढ़ेगी चुनावी हिस्सेदारी
दोआबा क्षेत्र की बात करें तो वर्तमान में यहां 2 लोकसभा सीटें (जालंधर और होशियारपुर) और 23 विधानसभा सीटें हैं। परिसीमन के तहत नई सीटें जुड़ने पर यहां भी जनसंख्या और मतदाताओं के आकार के अनुरूप नए विधानसभा हलके बनाए जा सकते हैं, जिससे पंजाब की राजनीति में दोआबा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व और प्रभाव बढ़ेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 312640

Share this Post