Sun, 29 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भारतीय यात्रियों के लिए बदले ऑस्ट्रेलिया के नियम, अब इतने दिन ही रुक सकेंगे पर्यटक

ऑस्ट्रेलिया जाने वाले पर्यटकों के लिए वीजा नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है। शनिवार से लागू हुए इन नए नियमों के तहत अब टूरिस्ट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया पहुंचने वाले यात्री वहां रहकर अपने वीजा की अवधि (एक्सटेंशन) नहीं बढ़वा सकेंगे। इसके साथ ही, भारत से जाने वाले यात्रियों के लिए अब यात्रा के दौरान रिटर्न टिकट साथ रखना अनिवार्य कर दिया गया है।

अधिकतम 12 महीने का जारी होता है वीजा
वर्तमान व्यवस्था के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया सरकार पर्यटकों को अधिकतम 12 महीने की वैधता वाला टूरिस्ट वीजा जारी करती है। हालांकि, कोई यात्री वहां कितने दिनों तक रुक सकता है, इसका अंतिम फैसला वीजा जारी करने वाले अधिकारी के विवेक पर निर्भर करता है। नए नियमों के बाद अब यात्रियों को तय समय सीमा के भीतर ही देश छोड़ना होगा।

भारतीय यात्रियों पर पड़ेगा सीधा असर
ऑस्ट्रेलियाई सरकार के इस फैसले का सीधा असर बड़ी संख्या में वहां जाने वाले भारतीय पर्यटकों पर पड़ेगा। ऑस्ट्रेलिया के गृह मंत्रालय के आंकड़ों पर नजर डालें तो भारतीय यात्रियों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। साल 2024 में जहां 3 लाख भारतीय ऑस्ट्रेलिया गए थे, वहीं 2025 में यह आंकड़ा बढ़कर 4.51 लाख तक पहुंच गया था।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 312640

Share this Post