Sat, 28 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

BREAKING : लोकसभा में अब होंगी 815 सीटें! मोदी कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला

केंद्रीय कैबिनेट ने देश की संसदीय व्यवस्था में बड़े बदलाव की दिशा में कदम बढ़ाते हुए लोकसभा सीटों की संख्या में 50 प्रतिशत बढ़ोतरी करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस फैसले के लागू होने के बाद अगले 25 वर्षों तक सीटों की संख्या में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में 'सेवा तीर्थ' में करीब एक घंटे तक चली उच्चस्तरीय बैठक में इस महत्वपूर्ण संविधान संशोधन विधेयक पर मुहर लगाई गई।

543 से बढ़कर 815 हो जाएंगी लोकसभा की सीटें
वर्तमान में लोकसभा में कुल 543 सीटें हैं। प्रस्तावित 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी के बाद लोकसभा में सीटों की कुल संख्या बढ़कर 815 हो जाएगी, यानी सदन में 272 नई सीटें जुड़ेंगी। सूत्रों का यह भी कहना है कि बढ़ी हुई सभी 272 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की जा सकती हैं।

30 नवंबर को संसद में पेश होगा विधेयक
कैबिनेट की इस अहम बैठक से पहले केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने संकेत दिए थे कि सरकार 30 नवंबर को लोकसभा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण बिल पेश करने जा रही है। उन्होंने विपक्षी दलों से भी अपील की थी कि वे इस ऐतिहासिक विधेयक पर होने वाली बहस में सकारात्मक रूप से हिस्सा लें।

विपक्ष का विरोध, कांग्रेस ने जारी किया व्हिप
दूसरी ओर, इस प्रस्ताव और सरकार की रणनीति को लेकर सियासी पारा चढ़ गया है। मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि केंद्र सरकार परिसीमन और महिला आरक्षण से जुड़े विधेयकों को पारित कराने के लिए धोखे से बहुमत जुटाने का प्रयास कर रही है। सदन में सरकार को घेरने और अपनी स्थिति मजबूत रखने के लिए कांग्रेस ने अपने सभी सांसदों को उपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी कर दिया है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 311549

Share this Post