Sat, 28 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

निलंबित DIG भुल्लर के मनी लॉन्ड्रिंग केस में नया मोड़, ED दफ्तर पहुंचे DIG स्वपन शर्मा

निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े बहुचर्चित मनी लॉन्ड्रिंग और रिश्वतखोरी के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने जांच का दायरा बढ़ा दिया है। इसी कड़ी में पूछताछ के लिए तलब किए गए रोपड़ रेंज के डीआईजी स्वपन शर्मा आज (27 नवंबर) चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित ईडी कार्यालय में पेश हुए।

पंजाब के सात अधिकारियों को जारी हुआ है समन
मिली जानकारी के मुताबिक, यह पूरी जांच निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और कथित बिचौलिए कृष्णानु शारदा से जुड़े भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग नेटवर्क को लेकर चल रही है। इस मामले में केंद्रीय जांच एजेंसी ने पंजाब के सात मौजूदा और सेवानिवृत्त पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया है।

कथित वित्तीय लेनदेन और संपर्कों की हो रही जांच
ईडी ने डीआईजी स्वपन शर्मा को 27 नवंबर 2026 को चंडीगढ़ कार्यालय में हाजिर होने के निर्देश दिए थे। जांच एजेंसियां मुख्य रूप से इन अधिकारियों और कथित बिचौलिए कृष्णानु शारदा के बीच रहे संपर्कों व संभावित वित्तीय लेनदेन की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं।

अक्टूबर में भी ईडी दफ्तर में हो चुके हैं पेश
गौरतलब है कि यह पहला मौका नहीं है जब स्वपन शर्मा जांच एजेंसी के सामने पेश हुए हैं। इससे पहले अक्टूबर 2026 में भी एक कथित फर्जी फोरेंसिक रिपोर्ट से जुड़े मामले में वे चंडीगढ़ स्थित ईडी दफ्तर में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुके हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 311549

Share this Post