Mon, 23 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर वासियों के लिए राहत की खबर, चंदन ग्रेवाल के एक बयान ने खत्म कर दिया बड़ा संकट

जालंधर नगर निगम यूनियन के एक धड़े द्वारा भर्ती और स्टाफिंग से जुड़ी 15 प्रमुख मांगों को लेकर निगम प्रशासन के खिलाफ शुरू किया गया धरना आखिरकार समाप्त हो गया है। एससी कमीशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि 19 तारीख से चल रही कर्मचारियों की हड़ताल अब आधिकारिक रूप से खत्म कर दी गई है। उन्होंने सतगुरु श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के दौरान शहर में साफ-सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना भी की।

मेयर और कमिश्नर ने दिया लिखित आश्वासन

हड़ताल समाप्ति की घोषणा करते हुए चंदन ग्रेवाल ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों के यह मुद्दे पंजाब सरकार के स्तर के नहीं थे, बल्कि स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े हुए थे। मेयर विनीत धीर के साथ हुई अहम बैठक में यूनियन की मांगों को पूरा करने का लिखित आश्वासन दिया गया है। मेयर और निगम कमिश्नर ने कर्मचारियों की समस्याओं को जल्द दूर करने की बात कही है, जिसके तहत कर्मचारियों को रेगुलर करने के लिए पत्र भी जारी किए जा रहे हैं।

1196 कर्मियों को पक्का करने की फाइल हुई पास

चंदन ग्रेवाल ने सरकार और प्रशासन के फैसलों का स्वागत करते हुए बताया कि कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा, साल 2004 के बाद से कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का लाभ नहीं मिल रहा था, जिस पर पंजाब सरकार ने पत्र जारी कर इस पुरानी मांग को पूरा कर दिया है और कर्मचारियों को इससे जुड़े पत्र मिल रहे हैं। बैठक के दौरान मेयर विनीत धीर ने 1196 कर्मचारियों को पक्का करने की पास हुई फाइल से जुड़े दस्तावेज भी दिखाए। साथ ही 16 कर्मचारियों को जल्द नियुक्ति पत्र सौंपे जाएंगे। रोस्टर सिस्टम पर बोलते हुए ग्रेवाल ने कहा कि यह व्यवस्था पूरी तरह खत्म नहीं हो सकती, लेकिन इसमें कर्मचारियों को उचित राहत जरूर मिलनी चाहिए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 303238

Share this Post