Sun, 08 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर (मोंटी )की अग़वाई में दिया गया मांग पत्र 

भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश ठाकुर (मोंटी )की अग़वाई में दिया गया मांग पत्र 

आज भाजपा युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष श्री राजेश ठाकुर ( मोंटी) ने वार्ड नंबर -76 के इलाका निवासियों के साथ नगर निगम दफ्तर जोनल कमिशनर विक्रांत शर्मा को विकासपुरी मेन गेट नजदीक के.एम.बी कॉलेज में बने पड़े कूड़े के डंप को उठाने के लिए प्रशासन से मांग रखी उन्होंने बताया कि इस डंप के कूड़े की बदबू सारे इलाके (विकासपुरी अमन नगर, भगतपुरा ,  गुरु रामदास नगर अजीत नगर ) में बहुत अधिक मात्रा में रहती है जिससे बड़ी बीमारियों के होने का खतरा बना रहता है। उन्होंने बताया कि इस इलाके में ही सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर पड़ता है। बाहर से आ रहे श्रद्धालुओं पर भी इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ रहा है। इस डंप के नजदीक 6 स्कूल एक कॉलेज और चार बड़े हॉस्पिटल पढ़ते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग रखी कि इस डंप को उठाकर शहर से बाहर लगाया जाए ताकि लोगों को आ रही बड़ी परेशानी से छुटकारा मिल सके। इस मौके पर के सभी  इलाका निवासी सुमित गौतम, इंद्र मदान, दीपक गिल, अरुण गुप्ता, संजीव शर्मा, अजय मल्होत्रा ,अंकुश चुघ.जॉनी खन्ना,सुमित शर्मा, भानु शर्मा,तरसेम महाजन, दीपक गिल, उदय ठाकुर, राकेश ठाकुर, वंश,महेंद्र पाल सभी इलाका निवासी मौजूद थे।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 273452

Share this Post