Tue, 27 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

Microsoft के कर्मचारियों के लिए बड़ा फैसला, इतने हजार लोगों को कंपनी से करेगा बाहर

दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट अपने कर्मचारियों की संख्या घटाने के लिए एक नई योजना पर काम कर रही है। इसके तहत कंपनी करीब 60 हजार कर्मचारियों को स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने का विकल्प दे रही है। इस ऑफर को स्वीकार करने वाले पात्र कर्मचारियों को एकमुश्त भुगतान किया जाएगा। यह योजना भारत, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन में काम करने वाले उन कर्मचारियों के लिए है, जो लेवल 70 या उससे नीचे के पदों पर हैं। हालांकि, भारत में इस योजना के तहत कितने कर्मचारियों को ऑफर मिलेगा, इसकी जानकारी अभी स्पष्ट नहीं है।

चार देशों के कर्मचारियों को मिलेगा विकल्प
इस योजना के दायरे में माइक्रोसॉफ्ट के भारत, अमेरिका, कनाडा और ब्रिटेन स्थित कार्यालयों में काम करने वाले पात्र कर्मचारी आएंगे। कंपनी में कुल करीब 2.23 लाख कर्मचारी हैं, जिनमें लगभग 23 हजार भारत में कार्यरत हैं। हालांकि, इन कर्मचारियों में से कितने लोगों को नौकरी छोड़ने का प्रस्ताव दिया जाएगा, यह अभी साफ नहीं है। पात्र कर्मचारियों को इस ऑफर पर अपना फैसला लेने के लिए 1 दिसंबर तक का समय दिया गया है।

AI टेक्नोलॉजी पर भारी निवेश बना बड़ी वजह
माइक्रोसॉफ्ट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी नई तकनीकों और सिस्टम को विकसित करने पर बड़े पैमाने पर निवेश कर रही है। कंपनी अपने कारोबार में AI की भूमिका बढ़ाने के लिए नए इंफ्रास्ट्रक्चर और तकनीकी क्षमताओं पर खर्च कर रही है। इसी बीच कर्मचारियों को स्वेच्छा से नौकरी छोड़ने का विकल्प देने की योजना को लागत प्रबंधन से जोड़कर देखा जा रहा है। इसके जरिए कंपनी अपने कर्मचारियों से जुड़े खर्चों को कम करने की कोशिश कर सकती है, ताकि AI क्षेत्र में बढ़ते निवेश के बीच संसाधनों का बेहतर इस्तेमाल किया जा सके।

एकमुश्त भुगतान के बदले छोड़नी होगी नौकरी
इस योजना के तहत पात्र कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने के बदले एकमुश्त रकम देने की बात कही गई है। हालांकि, कर्मचारियों को कितनी राशि मिलेगी और अलग-अलग पदों के लिए भुगतान की शर्तें क्या होंगी, इसकी जानकारी उपलब्ध नहीं है। कंपनी के इस कदम का असर उसके हजारों कर्मचारियों पर पड़ सकता है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि भारत में काम करने वाले कितने कर्मचारियों को इस योजना का लाभ मिलेगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 248390

Share this Post