Tue, 27 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

SSP की सरकारी गाड़ी दुकान में थी, फिर भी दिनदहाड़े फायरिंग; बटाला में सुरक्षा पर सवाल

: बटाला के जालंधर रोड पर दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। आरोप है कि दो युवकों ने शर्मा कार शिंगार की दुकान पर पहुंचकर गोलियां चलाईं। इस दौरान दुकान के काउंटर पर बैठे मालिक नरेश कुमार के पिता जसविंदर मोहन बाल-बाल बच गए। गोली उनके चेहरे के बेहद करीब से गुजर गई और दुकान का शीशा टूट गया। घटना के बाद इलाके के दुकानदारों और लोगों में दहशत का माहौल है।

विदेशी नंबरों से आ रही थीं फिरौती की कॉल
दुकान मालिक नरेश कुमार के मुताबिक, उन्हें काफी समय से विदेशी नंबरों से फिरौती के लिए कॉल आ रहे थे। उन्होंने दावा किया कि कॉल करने वाले उनसे 50 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। नरेश कुमार का आरोप है कि फिरौती की रकम नहीं मिलने के चलते उनकी दुकान पर फायरिंग की गई।

नरेश कुमार ने बताया कि वारदात के समय उनके पिता जसविंदर मोहन दुकान के काउंटर पर बैठे हुए थे। इसी दौरान दो युवक वहां पहुंचे और कथित तौर पर दो गोलियां चला दीं। एक गोली उनके पिता के चेहरे के पास से निकल गई और दुकान का शीशा तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। हालांकि, इस घटना में उनके पिता को कोई चोट नहीं आई।

दुकान में चल रहा था SSP बटाला की गाड़ी का काम
दुकान मालिक ने बताया कि घटना के समय दुकान के अंदर बटाला के एसएसपी की सरकारी गाड़ी की मरम्मत का काम भी चल रहा था। इसके बावजूद दुकान पर फायरिंग होने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। दिनदहाड़े हुई इस वारदात के बाद कारोबारियों में डर का माहौल है। दुकानदारों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ गई है।

पुलिस ने शुरू की जांच, CCTV फुटेज खंगाली जा रही
घटना की सूचना मिलने के बाद डीएसपी सिटी सुखिंदर सिंह और अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के मुताबिक, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाया जा सके।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 248390

Share this Post