पंजाब में विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वतखोरी के आरोप में दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। इनमें लुधियाना में तैनात महिला ASI लखविंदर कौर और सुखजीत कौर शामिल हैं। विजिलेंस ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों में केस दर्ज कर लिया है। मामले में रिश्वत की रकम और आरोपों को लेकर जांच की जा रही है।
50 हजार लेते ASI गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक, महिला ASI लखविंदर कौर पर एक मामले का निपटारा करवाने के बदले डेढ़ लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस की टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया। कार्रवाई के दौरान दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में ASI को कथित तौर पर 50 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया। विजिलेंस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
सुखजीत कौर पर 60 लाख रुपए मांगने का आरोप
इस मामले में विजिलेंस ने सुखजीत कौर नाम की महिला को भी गिरफ्तार किया है। उस पर 60 लाख रुपए की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायत के आधार पर विजिलेंस टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे भी गवाहों की मौजूदगी में पकड़ लिया।
दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार का केस दर्ज
विजिलेंस ब्यूरो ने महिला ASI लखविंदर कौर और सुखजीत कौर के खिलाफ भ्रष्टाचार के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों से जुड़े आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जाएगी कि रिश्वत की मांग किन परिस्थितियों में की गई और मामले में अन्य कोई व्यक्ति शामिल है या नहीं।





Comments
No comments yet.