Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर में कानून-व्यवस्था पर सवाल, पार्षद पति पर युवकों ने किया हमला

जालंधर शहर के रामामंडी इलाके में पार्षद पति हरपाल मिंटू पर चाकुओं से हमला करने का मामला सामने आया है। हमले में मिंटू गंभीर रूप से घायल हो गए। वारदात के बाद वह खून से लथपथ हालत में सड़क पर गिर पड़े। उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

विवाद के बाद युवकों ने किया हमला

जानकारी के मुताबिक, काजी मंडी इलाके के पार्षद पति हरपाल मिंटू का कुछ युवकों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और युवकों ने उन पर चाकुओं से कई वार कर दिए। हमले में गंभीर चोटें लगने के कारण मिंटू को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस हमले के पीछे की वजह और इसमें शामिल युवकों की पहचान करने में जुटी है। फिलहाल, घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों और पुलिस की आगे की कार्रवाई का इंतजार है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234103

Share this Post