Tue, 20 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पहले उठाया, फिर मांगे पैसे; नकदी नहीं मिली तो चौकीदार का फोन छीनकर फरार हुए स्नैचर

जालंधर में चोरी और स्नैचिंग की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। अब थाना नंबर-3 के पास सेंट्रल टाउन इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक चौकीदार को निशाना बनाया। आरोप है कि देर रात दोनों बदमाशों ने सो रहे चौकीदार को उठाया और उससे पैसे मांगने लगे। जब उन्हें चौकीदार के पास नकदी नहीं मिली, तो उन्होंने डंडे से उस पर हमला कर दिया और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

सो रहे चौकीदार को उठाकर पैसे मांगने लगे बदमाश
पीड़ित चौकीदार अवनीश के मुताबिक, वह सेंट्रल टाउन में ड्यूटी कर रहा था। देर रात बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे और उसे नींद से उठाकर पैसे निकालने को कहा। इसके बाद दोनों ने उसकी तलाशी लेनी शुरू कर दी।

अवनीश ने बताया कि एक युवक के हाथ में डंडा था। उसने डंडे से हमला करने की धमकी दी और फिर मारने की कोशिश की। बदमाशों की हरकतों से वह डर गया और दूसरे युवक को अपनी तलाशी लेने देने लगा।

हाथ और सिर पर डंडे से किया हमला
चौकीदार के अनुसार, तलाशी के दौरान बदमाशों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। एक युवक ने उसके हाथ पर डंडा मारा, जबकि दूसरा उसकी तलाशी लेता रहा। इसके बाद पहले युवक ने उसके सिर पर भी डंडे से हमला कर दिया। इस दौरान वहां से एक ट्रक गुजरता दिखाई दिया तो दोनों बदमाश कुछ समय के लिए वहां से हटने लगे। लेकिन ट्रक के निकल जाने के बाद वे दोबारा चौकीदार के पास पहुंचे और उस पर फिर हमला करने की कोशिश की।

नकदी नहीं मिली तो मोबाइल फोन छीनकर भागे
अवनीश ने बताया कि बदमाशों को उसकी तलाशी के दौरान कोई नकदी नहीं मिली। इसके बाद दोनों उसका मोबाइल फोन छीनकर बाइक से फरार हो गए। वह पिछले करीब डेढ़ साल से चौकीदारी कर रहा है, लेकिन इससे पहले उसके साथ इस तरह की घटना कभी नहीं हुई थी। देर रात हुई इस वारदात ने उसे डरा दिया है।

थाना नंबर-3 के पास वारदात से सुरक्षा पर सवाल
सेंट्रल टाउन में थाना नंबर-3 के पास चौकीदार के साथ हुई इस घटना ने रात के समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ा दी है। बाइक सवार दोनों बदमाशों ने पहले चौकीदार को डराया, फिर उसके साथ मारपीट की और मोबाइल छीनकर फरार हो गए।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 234103

Share this Post