Sat, 10 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

जालंधर देहात में रेलवे स्टेशन पर भारी हंगामा, BTPN रैक फंसा, स्टेशन मास्टर व गार्ड तलब

जालंधर देहात के लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को आगे रवाना करने को लेकर उठा विवाद उस समय हिंसक हो गया, जब स्टेशन सुपरिंटेंडेंट ने बीटीपीएन (पेट्रोल टैंक वैगन) के ट्रेन मैनेजर (गार्ड) के सिर पर डंडा मार दिया। इस हमले में ट्रेन मैनेजर लहूलुहान हो गए, जिसके बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई और भारी हंगामा हुआ।

वॉकी-टॉकी पर नहीं मिला जवाब, तो बढ़ा विवाद
यह पूरा मामला फिरोजपुर रेल मंडल से जम्मू जा रही ईंधन से भरी बीटीपीएन ट्रेन से जुड़ा है। यह ट्रेन सुबह करीब 11 बजे लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर पहुंची थी। ट्रेन को आगे रवाना किया जाना है या रोका जाना है, इसे लेकर स्टेशन मास्टर या कंट्रोल रूम की तरफ से कोई स्पष्ट निर्देश नहीं मिल पा रहा था। ट्रेन मैनेजर रवि ने वॉकी-टॉकी के जरिए स्टेशन सुपरिंटेंडेंट से संपर्क साधने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद लोको पायलट ज्ञान प्रकाश ने भी संपर्क किया, मगर उन्हें भी कोई रिस्पांस नहीं मिला।

आधिकारिक जानकारी मांगने पर हुआ जानलेवा हमला
इसके बाद प्वाइंट्समैन के जरिए स्टेशन सुपरिंटेंडेंट को संदेश भेजा गया, जहां से सूचना आई कि पहले किसी अन्य ट्रेन को निकाला जाएगा। भ्रम की स्थिति बनी रहने के कारण ट्रेन मैनेजर रवि खुद स्टेशन सुपरिंटेंडेंट यशवंत के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि यदि ट्रेन रोकी जा रही है तो उन्हें इसकी आधिकारिक जानकारी (मेमो) दे दी जाए। इतनी सी बात पर स्टेशन सुपरिंटेंडेंट आपा खो बैठे और उन्होंने रवि के सिर पर डंडे से हमला कर दिया।

घटना का वीडियो वायरल, रेलवे पुलिस और प्रशासन एक्शन में
हमले के दौरान ट्रेन मैनेजर के हाथ से मोबाइल गिर गया, लेकिन पूरी घटना का वीडियो कैमरे में कैद हो गया जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना की गंभीरता को देखते हुए फिरोजपुर मंडल के डिवीजनल ऑपरेशनल मैनेजर (डीओएम) गुरशरण पाठक ने दोनों कर्मचारियों को फिरोजपुर मंडल मुख्यालय तलब किया है। वहीं जीआरपी (रेलवे पुलिस) ने पीड़ित का बयान दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

दिनभर खड़ा रहा पेट्रोल टैंक रैक, विभागीय जांच जारी
अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हुए इस विवाद के कारण ज्वलनशील ईंधन से भरा बीटीपीएन रैक पूरे दिन लोहियां खास रेलवे स्टेशन पर ही खड़ा रहा। फिलहाल फिरोजपुर रेल मंडल मुख्यालय में इस मामले की विभागीय जांच चल रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 227628

Share this Post