Sat, 10 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

LPU बवाल की जड़ तक पहुंची पुलिस, फर्स्ट ईयर की छात्रा ने Reddit पर डाली थी पोस्ट

पंजाब के फगवाड़ा स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में 26 सितंबर को हुई हिंसा के मामले में पुलिस को सोशल मीडिया पर वायरल हुई कथित दुष्कर्म की पोस्ट के मूल स्रोत का पता चला है। पुलिस जांच के मुताबिक, यह पोस्ट यूनिवर्सिटी की फर्स्ट ईयर की एक छात्रा ने Reddit पर डाली थी। पंजाब पुलिस की तकनीकी और साइबर टीम ने IP एड्रेस से जुड़ी जानकारी के आधार पर छात्रा की पहचान की। पुलिस को इस संबंध में Reddit के अमेरिका स्थित मुख्यालय से भी जानकारी मिली।

SIT ने पूछताछ कर दर्ज किया बयान
मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने छात्रा से पूछताछ कर उसका बयान दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, छात्रा ने स्वीकार किया कि उसने सुनी-सुनाई बातों के आधार पर अपनी राय व्यक्त की थी। इस पोस्ट के वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी में छात्रों का आक्रोश बढ़ा और देखते ही देखते मामला हिंसा तक पहुंच गया।

24 और 26 सितंबर को पोस्ट की गई थी सामग्री
जांच के अनुसार, कथित दुष्कर्म से संबंधित पोस्ट 24 सितंबर और फिर 26 सितंबर को Reddit पर डाली गई थी। बाद में इसे हटा दिया गया। हालांकि, तब तक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से फैल चुकी थी। इस पोस्ट में किए गए दावों को लेकर छात्रों के बीच नाराजगी बढ़ी। इसके बाद यूनिवर्सिटी परिसर में आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा की घटनाएं हुईं। पुलिस अब सोशल मीडिया पर फैली सामग्री और हिंसा के बीच संबंध समेत मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच कर रही है।

हाईकोर्ट में सरकार ने क्या बताया?
LPU हिंसा मामले में पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने सोशल मीडिया पर फैली कथित गलत सूचनाओं को लेकर पंजाब सरकार से सवाल किए थे। सुनवाई के दौरान सरकार ने बताया कि अब तक की जांच में दुष्कर्म या हत्या की कोई घटना सामने नहीं आई है। हालांकि, मामले की जांच अभी जारी है। कोर्ट में सरकार की ओर से हिंसा में शामिल 15 लोगों की पहचान किए जाने और गिरफ्तारियों की प्रक्रिया जारी होने की जानकारी भी दी गई।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 227628

Share this Post