Fri, 09 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

कथित चावला दुष्कर्म मामले में अब SIT करेगी जांच, फरीदकोट SSP को बनाया गया प्रमुख

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (SGPC) के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ सामने आए कथित दुष्कर्म मामले की जांच के लिए पंजाब सरकार ने तीन सदस्यीय विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। इस SIT की अगुवाई फरीदकोट के SSP गुरबंस बैंस करेंगे।

तीन अधिकारियों को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी
सरकार की ओर से गठित SIT में फरीदकोट के SSP गुरबंस बैंस के अलावा SSP विजिलेंस सिमरनजीत लंग और DSP करन संधू को शामिल किया गया है। टीम मामले से जुड़े तथ्यों और आरोपों की जांच करेगी।

CM भगवंत मान ने दिया था कार्रवाई का भरोसा
इससे पहले मंगलवार को पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से धर्म युद्ध मोर्चा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की थी। अमरजीत सिंह चावला के खिलाफ मामले में जांच और कार्रवाई की मांग रखी गई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रतिनिधिमंडल को भरोसा दिलाया था कि राज्य सरकार मामले की त्वरित, पारदर्शी और गहन जांच सुनिश्चित करेगी। उन्होंने कहा था कि जांच के लिए तत्काल विशेष जांच दल का गठन किया जाएगा।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 227281

Share this Post