Fri, 09 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

LPU हिंसा केस में गिरफ्तारी जारी, राजस्थान के जयंत और हरियाणा के आर्यन 2 दिन के रिमांड पर

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में छात्रा से गलत हरकत की अफवाह के बाद 26-27 सितंबर की रात भड़की हिंसा के मामले में पुलिस ने राजस्थान और हरियाणा के 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों एलपीयू के छात्र बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि बुधवार को 2 और आरोपी छात्रों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जिनकी पहचान जयंत पुत्र महेश कुमार मूलचंदानी निवासी कुनहाड़ी जिला कोटा (राजस्थान) और आर्यन निवासी गांव खड़वाली जिला रोहतक (हरियाणा) के रूप में हुई है। आरोपियों से पूछताछ के लिए कोर्ट की तरफ से पुलिस को 2 दिन का रिमांड दिया गया है।

गौर हो कि मामले में अब तक 4 एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं। एक छात्रा से गलत हरकत, दूसरी लूटपाट और तोड़फोड़, तीसरी हाईवे जाम करने और चौथी सरकारी वाहनों में आग लगाने को लेकर है। अब तक 27 आरोपियों को नामजद कर 15 की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें 13 एलपीयू के छात्र हैं।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 227281

Share this Post