Fri, 09 Oct 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ के गांव में लिखे विवादित नारे, 1 नवंबर से इंडिया का टूर

मशहूर पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के आगामी 'रुपे ऑरा इंडिया टूर 2026' के शुरू होने से ठीक पहले उनके पुश्तैनी गांव दोसांझ कलां में विवाद का मामला सामने आया है। बुधवार देर रात कुछ अज्ञात शरारती तत्वों ने एक मकान की दीवार पर 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे लिख दिए। हालांकि, बाद में पता चला कि आरोपियों ने गलतफहमी में दिलजीत दोसांझ के घर की जगह उनके पड़ोसी की दीवार पर ये नारे लिखे थे।

स्प्रे की बदबू से खुली नींद, डांटने पर भागे मुंह ढके युवक
पीड़ित मकान मालिक और दिलजीत के पड़ोसी मुख्तियार सिंह ने घटना की आपबीती सुनाते हुए बताया कि यह घटना बुधवार देर रात करीब 1:30 बजे की है। उन्होंने बताया, "4 से 5 अज्ञात युवक दीवार पर स्प्रे पेंट से कुछ लिख रहे थे। पेंट और स्प्रे की तेज बदबू जब घर के अंदर तक पहुंची, तो मेरी नींद खुल गई। जब मैंने बाहर आकर उन्हें डांटा, तो चेहरे ढके हुए वे आरोपी तुरंत मौके से भाग निकले।"

गलत घर को बनाया निशाना, पीड़ित ने जताई नाराजगी
मुख्तियार ने बताया कि आरोपियों को शायद यह गलतफहमी थी कि यह घर दिलजीत दोसांझ का है, जबकि दिलजीत का पैतृक मकान अगली रोड पर स्थित है। जब उन्होंने बाहर आकर देखा, तो दीवार पर विवादित नारों के साथ नीचे दिलजीत दोसांझ का नाम लिखा हुआ था। पीड़ित ने रोष जताते हुए कहा, "मैं एक दिहाड़ी मजदूर हूं और बिना किसी वजह के मेरी दीवार खराब कर दी गई। पेंट और मरम्मत के कारण मेरा 5 से 7 हजार रुपये का नुकसान हो गया है।"

जांच में जुटी पुलिस, CCTV खंगाले जा रहे
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम गुरुवार सुबह मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिस मकान की दीवार पर नारे लिखे गए हैं, वह मुख्तियार सिंह का ही है। आसपास लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों की फुटेज को खंगाला जा रहा है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 227282

Share this Post