Sat, 26 Sep 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M पर विज्ञापन देने के लिए 9780802173 पर संपर्क करें । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

चंडीगढ़ में पुलिसकर्मी की गोली मारकर हत्या, बेटे ने पहले किसी और पर लगाया आरोप; पूछताछ के बाद गिरफ्तारी

चंडीगढ़ के सेक्टर-22 में शुक्रवार सुबह पुलिस विभाग में तैनात एक हेड कांस्टेबल की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान 42 वर्षीय नितिन के रूप में हुई है। वह पुलिस हेडक्वार्टर सेक्टर-9 की अकाउंट ब्रांच में तैनात थे। नितिन के सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।

गोली की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने दी पुलिस को सूचना
घटना शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे की बताई जा रही है। पड़ोसियों के मुताबिक, नितिन के घर से पहले काफी देर तक शोर-शराबे और विवाद की आवाजें सुनाई दे रही थीं। इसके कुछ देर बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई। गोली की आवाज सुनते ही पड़ोसियों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। सूचना मिलते ही सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

बेड पर घायल हालत में मिले नितिन
पुलिस के पहुंचने पर नितिन घर के अंदर बेड पर घायल हालत में मिले। उनके सिर में गोली लगी थी। पुलिस ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक देसी कट्टा बरामद किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

नाबालिग बेटे ने बताया- बाहरी व्यक्ति ने मारी गोली
घटना के बाद पुलिस ने नितिन के नाबालिग बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। शुरुआती पूछताछ में बेटे ने पुलिस को बताया कि एक बाहरी व्यक्ति घर में आया था और उसके पिता को गोली मारकर मौके से फरार हो गया। हालांकि, पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान बेटे के बयान में कुछ विरोधाभास सामने आए हैं। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस खंगाल रही घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलू
फिलहाल पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है। घटनास्थल से बरामद देसी कट्टे के अलावा घर में मौजूद परिस्थितियों और परिवार के सदस्यों से पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। हत्या के पीछे की वास्तविक वजह और गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान को लेकर पुलिस की जांच जारी है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 222969

Share this Post