अमृतसर के सैदोलेहल गांव में बाइक सवार दो अज्ञात लुटेरों ने मौजूदा महिला सरपंच अमरजीत कौर को निशाना बनाकर उनके कानों से सोने की बालियां झपट लीं। वारदात के दौरान आरोपियों ने सरपंच को धक्का भी दिया, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर थाना तरसिक्का की पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
पोती को सरपंच को बाहर बुलाने के लिए कहा
पीड़िता अमरजीत कौर के मुताबिक, घटना के समय वह घर के अंदर थीं, जबकि उनकी पोती बाहर एक्टिवा धो रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक वहां पहुंचे। दोनों ने उनकी पोती से सरपंच को बाहर बुलाने के लिए कहा। अमरजीत कौर के बाहर आने पर एक आरोपी ने उनसे किसी का घर पूछने और मुर्गों के बारे में बातचीत शुरू कर दी। इस दौरान दूसरा आरोपी बाइक पर बैठा रहा और भागने के लिए तैयार था।
The daylight snatching of a woman Sarpanch's earrings is yet another chilling reminder of the complete breakdown of law and order.
The Punjab Govt under Guru Dokhi @BhagwantMann has failed miserably when it comes to women's safety.
When will this Jungle Raj end? How much longer… pic.twitter.com/oVuAho4i0H— Sukhbir Singh Badal (@officeofssbadal) September 25, 2026
बातों में उलझाकर अचानक मारी झपट्टा
अमरजीत कौर के मुताबिक, बातचीत के दौरान आरोपी ने अचानक उनके कानों पर झपट्टा मार दिया और दोनों कानों से सोने की बालियां नोच लीं। वारदात के बाद सरपंच ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की। इसी दौरान आरोपियों ने उनके साथ धक्का-मुक्की की, जिससे वह सड़क पर गिर गईं। इसके बाद दोनों आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार होकर मौके से फरार हो गए।
CCTV फुटेज से आरोपियों की तलाश
वारदात की सूचना मिलते ही थाना तरसिक्का की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अधिकारी कर्म सिंह के मुताबिक, पीड़िता के बयान के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा नंबर 113 दर्ज किया गया है। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली है। फुटेज में दोनों संदिग्ध बाइक पर भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस बाइक के नंबर और आरोपियों के हुलिए के आधार पर उनकी पहचान करने में जुटी है।





Comments
No comments yet.