जालंधर नगर निगम दफ्तर के बाहर सफाई कर्मचारियों का जोरदार धरना, बकाया सैलरी को लेकर खोला मोर्चा
किसान मजदूर मोर्चा के आह्वान पर पंजाब के विभिन्न हिस्सों में आज से 'रेल रोको' आंदोलन शुरू हो गया है। अमृतसर के देवीदासपुरा में किसान रेलवे ट्रैक पर बैठकर विरोध दर्ज करा रहे हैं, जिसके कारण रेल यातायात पर सीधा असर पड़ा है। प्रदर्शन के दौरान ब्यास रेलवे स्टेशन पर शताब्दी एक्सप्रेस को रोक दिया गया, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अमृतसर समेत कई जिलों में रेल सेवाओं पर पड़ा असर
अमृतसर के अलावा गुरदासपुर, मोगा, फिरोजपुर और संगरूर जैसे प्रमुख जिलों में भी किसानों का धरना जारी है। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने फिरोजपुर के मल्लांवाला रेलवे स्टेशन पर फिरोजपुर-जालंधर रेलवे लाइन को दोपहर 12 बजे से पूरी तरह जाम कर रखा है। संगठन के पंजाब प्रधान सुखविंदर सिंह सभरा ने स्पष्ट किया कि यह कदम किसानों और मजदूरों की लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर उठाया गया है।
प्रशासन और किसान नेताओं के बीच वार्ता जारी
आंदोलन से उपजे तनाव के बीच प्रशासनिक स्तर पर बातचीत की कोशिशें भी तेज हो गई हैं। किसान मजदूर मोर्चा के वरिष्ठ नेता सरवन सिंह पंधेर और अन्य प्रतिनिधियों की आईजी बॉर्डर रेंज तथा अमृतसर के डिप्टी कमिश्नर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक चल रही है। इस बैठक में किसानों की प्रमुख मांगों और आंदोलन के समाधान को लेकर विस्तृत चर्चा की जा रही है।
केंद्र और राज्य सरकार से समाधान की अपील
किसान संगठनों ने केंद्र और पंजाब सरकार से अपील की है कि वे उनकी मांगों को गंभीरता से लें और जल्द से जल्द ठोस समाधान निकालें। किसान नेताओं का कहना है कि जब तक उनकी जायज मांगों पर सकारात्मक फैसला नहीं लिया जाता, तब तक उनका संघर्ष शांतिपूर्ण तरीके से जारी रहेगा।





Comments
No comments yet.