Sun, 01 Nov 2026
G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के। G2M देता है आप कीं क़लम आप के हाथ । G2M देता है आप को स्वतंत्र पत्रकारिता का सुनहरा मौक़ा, बह भी विना किसी शुल्क के।
Post Details

पंजाब में एयर रेड और ब्लैकआउट मॉकड्रिल, फायरफाइटिंग से रेस्क्यू तक होगी तैयारी

पंजाब के कपूरथला में आपातकालीन स्थितियों से निपटने के लिए सिविल डिफेंस और राहत एजेंसियों की तैयारियों को परखने के उद्देश्य से एक विशेष मॉक एक्सरसाइज आयोजित की जाएगी। भारत सरकार के गृह मंत्रालय की गाइडलाइंस के तहत यह अभ्यास 27 नवंबर की रात करीब 8 बजे संपन्न होगा।

ब्लैकआउट और एयर रेड सायरन से परखी जाएगी तैयारी
इस मॉक एक्सरसाइज के दौरान लगभग 2 मिनट तक एयर रेड सायरन बजाया जाएगा। इसके साथ ही चिन्हित क्षेत्रों में ब्लैकआउट किया जाएगा, जिसमें स्थानीय निवासियों से गैर-जरूरी लाइटें बंद रखने की अपील की गई है। सायरन बजने के बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत ब्लैकआउट अभ्यास पूरा होगा और प्रक्रिया खत्म होने पर ‘ऑल क्लियर सिग्नल’ देकर सामान्य व्यवस्था बहाल कर दी जाएगी।

फायरफाइटिंग, सर्च-रेस्क्यू और मेडिकल इमरजेंसी पर रहेगा ध्यान
यह अभ्यास केवल ब्लैकआउट तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसमें राहत और बचाव कार्यों से जुड़ी कई महत्वपूर्ण गतिविधियां शामिल होंगी। अभ्यास के दौरान फायरफाइटिंग, सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन, फर्स्ट एड और मेडिकल सहायता की गति को जांचा जाएगा। इसके अलावा घायलों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा आपात समय में ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण की व्यवस्था की समीक्षा भी की जाएगी।

जरूरी सेवाएं रहेंगी पूरी तरह से चालू
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इस मॉकड्रिल के दौरान अस्पताल और अन्य आवश्यक सेवाओं को किसी भी तरह से बाधित नहीं किया जाएगा। इस अभ्यास का मुख्य ध्येय वास्तविक आपदा के समय विभिन्न सरकारी विभागों और राहत एजेंसियों के बीच तालमेल को और अधिक मजबूत बनाना है।

Comments

No comments yet.



Latest News

Number of Visitors - 261033

Share this Post